हिंदी
मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार का कहर
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित रतनपुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सवेरा उस समय एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जब एक पिकअप जानसठ से कुछ मजदूरों को लेकर रतनपुरी होते हुए मेरठ खेत में काम करने के लिए लेकर जा रही थी।
इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ( ट्रोले ) पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार दो लोग ताराचंद और रामचंद्र निवासी जानसठ की जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वही इस घटना में 21 लोग घायल हुए हैं।
घटना के बाद सड़क पर जहाँ चीख पुकार मच गई तो वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सभी घायलों को उपचार के लिए तुरंत खतौली सीएचसी में भर्ती कराया जहां से 17 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें मेरठ और बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है जबकि 4 लोगो का उपचार सीएचसी में ही जारी है।
मैनपुरी में दबंगों का कहर, गरीब के नए मकान पर चला ट्रैक्टर-हैड्रा; जान से मारने की दी धमकी
घटना के बाद जहां ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया तो वहीं सीएचसी खतौली में मुआवजे ओर कार्रवाई को लेकर पीडीत परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया इस दौरान आलाधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पीडीत परिजनों को कार्यवाही ओर मुआवजे का आश्वासन देकर मामले को शांत कराते हुए इस मामले में अपनी आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
लखनऊ में बेटा बना हैवान, पहले की दर्दनाक हत्या फिर आरी से काट डाली पिता की डैडबॉडी
इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए सीएचसी खतौली के सीनियर डॉक्टर अमित भरु ने बताया कि 24 फरवरी को करीब सुबह 8:00 बजे पिकअप जा रही थी। सामने से ट्रक की टक्कर हो गई है। उसमें करीब हमारे पास यहां 23 मरीज आए थे। जिनमें से दो ब्रा डेड थे। 16, 17 को हमने रेफर कर दिया। और चार का ट्रीटमेंट हमने चालू कर रखा है। करीब 8:00 सुबह।
Location : Muzaffarnagar
Published : 24 February 2026, 4:16 PM IST
Topics : crime news muzaffarnagar news UP News