महाशिवरात्रि से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शिव मंदिरों का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर महराजगंज में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने इटहिया पंचमुखी महादेव शिव मंदिर व कटहरा शिव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया।