हिंदी
Lucknow: उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से पहले प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने के लिए 46 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें तीन प्रमुख मंडलायुक्तों की भी नियुक्ति बदल गई है। मेरठ, विंध्याचल और सहारनपुर के मंडलायुक्तों के नए नाम घोषित किए गए हैं। अधिकारियों के तबादले का उद्देश्य राज्य में बेहतर प्रशासन और अधिकारियों की कुशल तैनाती सुनिश्चित करना है।
मेरठ मंडल के नए मंडलायुक्त के रूप में भानु चंद्र गोस्वामी को नियुक्त किया गया है। गोस्वामी वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में राजस्व विभाग के सचिव, राहत आयुक्त और चकबंदी आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। गोस्वामी के अनुभव और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए उन्हें मेरठ मंडल के लिए उपयुक्त माना गया है।
महराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन का तबादला, जानिये कौन बने नए CDO
सहारनपुर मंडल के नए मंडलायुक्त के रूप में डॉ. रूपेश कुमार को तैनात किया गया है। डॉ. रूपेश कुमार वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम तथा पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं।
विंध्याचल मंडल के नए मंडलायुक्त के रूप में राजेश प्रकाश को तैनात किया गया है। वे वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मत्स्य विभाग के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
यूपी की सबसे बड़ी खबर, 46 IAS अफसरों के तबादले
इन जिलों के बदले गए डीएम
सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन मंडलायुक्तों और दस जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया है। विंध्याचल, सहारनपुर और मेरठ के कमिश्नरों की जगह नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा हाथरस, सीतापुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, कौशांबी, बलरामपुर, ललितपुर, श्रावस्ती और रामपुर के डीएम बदले गए हैं। वाराणसी में तैनात चार आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। इनमें मुख्य विकास अधिकारी, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त और एडीएम शामिल हैं।
Location : Lucknow
Published : 28 October 2025, 6:24 PM IST