हिंदी
The 50 Reality Show Poster
Mumbai: टीवी की दुनिया एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। महज 2 दिन का इंतजार और फिर ऑनएयर होगा अब तक का सबसे बड़ा और सबसे अलग रियलिटी शो ‘द 50’। 50 सेलेब्रिटीज, 50 दिन, 50 लाख की इनामी राशि और एक ऐसा ट्विस्ट जो रियलिटी शोज की पूरी परिभाषा बदल देगा। यहां जीत किसी सेलेब्रिटी की नहीं, बल्कि किसी एक फैन की होगी।
रॉयल महल में कैद 50 सितारे
‘द 50’ की सबसे खास बात इसका अनोखा कॉन्सेप्ट है। सभी 50 सेलेब्स को एक रॉयल महल में कैद किया गया है, जहां न कोई तय रूल है और न ही कोई पारंपरिक फॉर्मेट। इस महल में सिर्फ एक ही हुकूमत चलेगी और वो है लॉयन की। लॉयन कौन है, इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है, जिससे सस्पेंस और ज्यादा गहरा गया है।
गोरखपुर मंडल में अब नहीं चलेगी लापरवाही, सीएम डैशबोर्ड पर सख्त हुए मंडलायुक्त, अफसरों को चेतावनी
नए प्रोमो में दिखा फुल ड्रामा
शो का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। महल में एंट्री करते ही सेलेब्स ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्रोमो में गार्डन एरिया में टास्क के दौरान जमकर लड़ाई-झगड़े देखने को मिले। निक्की तंबोली और रिद्धिमा पंडित का गुस्सा साफ नजर आया, वहीं सिद्धार्थ भारद्वाज और प्रिंस नरूला के बीच धक्का-मुक्की और जबरदस्त एग्रेशन ने फैंस की एक्साइटमेंट डबल कर दी है।
कंटेस्टेंट्स की दमदार फौज
‘द 50’ के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ चुकी है, जिसमें टीवी, सोशल मीडिया और फिल्मों के बड़े नाम शामिल हैं। शो में मनीषा रानी, रजत दलाल, उर्वशी ढोलकिया, मिस्टर फैजू, रिद्धा डोगरा, अर्चना गौतम, मोनालिसा, निक्की तंबोली, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, करण पटेल, शिव ठाकरे, कृष्णा श्रॉफ, नेहल चुडासमा, सिद्धार्थ भारद्वाज, नीलिम गिरी जैसे कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे। इस हाई-वोल्टेज शो को फराह खान होस्ट कर रही हैं।
एम्स रायबरेली में आज से तंबाकू निषेध पर राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक करेंगे शुभारंभ
इमोशन, स्ट्रैटजी और सर्वाइवल का खेल
‘द 50’ में सेलेब्स को इमोशनल, फिजिकल और मेंटल तीनों स्तर पर खुद को साबित करना होगा। यहां टिके रहने के लिए अलायंस बनानी होंगी, चालें चलनी होंगी और हर पल खुद को बचाने की जंग लड़नी होगी।
रजत दलाल की चोट ने बढ़ाई चिंता
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कंटेस्टेंट रजत दलाल टास्क के दौरान घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनके शो छोड़ने की अटकलें तेज हो गई। हालांकि रजत की इंस्टाग्राम स्टोरीज ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है। चोट के बावजूद रजत ने शो में बने रहने का फैसला किया है।
Location : Mumbai
Published : 30 January 2026, 1:59 AM IST