ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज Glenn Maxwell ने International Cricket से लिया संन्यास, जानिए उनके रिकॉर्ड और उपलब्धियां

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सबसे विस्फोटक और मनोरंजक ऑलराउंडरों में शुमार ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। वनडे फॉर्मेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। अब वे सिर्फ वैश्विक टी20 लीग्स में खेलते नजर आएंगे।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 November 2026, 2:03 AM IST
google-preferred

New Delhi: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक और ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसके साथ ही उनके एक दशक से ज्यादा लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया।क्रिकेटर ने 38 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अपने करियर के दौरान मैक्सवेल ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में शानदार योगदान दिया। उनके संन्यास की खबर से क्रिकेट जगत में उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।

ग्लेन मैक्सवेल की शुरूआत

ग्लेन मैक्सवेल ने साल 2012 में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, शानदार पावर हिटिंग और अनोखे शॉट्स के दम पर दुनिया के सबसे खतरनाक व्हाइट-बॉल बल्लेबाजों में अपनी पहचान बनाई। मैक्सवेल अपनी बल्लेबाजी से किसी भी समय मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते थे। गेंदबाजी में उपयोगी ऑफ स्पिन और मैदान पर बेहतरीन फील्डिंग ने उन्हें एक संपूर्ण ऑलराउंडर बनाया।

38 वर्षीय मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल 286 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 7226 रन बनाने के साथ 136 विकेट भी हासिल किए। 'द बिग शो' के नाम से मशहूर मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की 2015 और 2023 वनडे विश्व कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे। इसके अलावा वह 2021 में टी20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी हिस्सा थे।

मैक्सवेल ने 'द फाइनल वर्ड पॉडकास्ट' पर अपने संन्यास को लेकर कहा कि यह फैसला थोड़ा दुखद है, लेकिन कहीं न कहीं इसकी उम्मीद भी थी। मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ विक्टोरिया के लिए 50 ओवर और चार दिवसीय घरेलू क्रिकेट से भी संन्यास का एलान कर रहा हूं। रेड बॉल क्रिकेट को पूरी तरह छोड़ने का फैसला शायद किसी को चौंकाने वाला नहीं होगा।

विशाखापत्तनम के HPCL प्लांट में जोरदार धमाके के बाद आगजनी, आसमान में छाया धुएं का गुबार

ऐतिहासिक 201 रन की पारी

मैक्सवेल के करियर की सबसे यादगार पारियों में 2023 वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई उनकी नाबाद 201 रन की पारी शामिल है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया 292 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था।

एक समय ऑस्ट्रेलियाई टीम 91 रन पर सात विकेट गंवाकर हार की कगार पर पहुंच गई थी। इसके बाद मैक्सवेल ने ऐंठन और शारीरिक परेशानी के बावजूद 128 गेंदों पर नाबाद 201 रन की ऐतिहासिक पारी खेली और टीम को तीन विकेट से जीत दिला दी। उनकी इस पारी को वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार पारियों में गिना जाता है।

टी20 में भी शानदार रिकॉर्ड

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मैक्सवेल का दबदबा अलग ही स्तर का रहा। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर रहे हैं। टी20आई में उनके नाम 5 शानदार शतक दर्ज हैं जिसमें श्रीलंका के खिलाफ पलीकेले में खेली गई नाबाद 145 रनों की नाबाद तूफानी पारी भी शामिल है।

CJI Surya Kant Deoghar Visit: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत, बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

अपनी 360 डिग्री शॉट्स, अनोखे रिवर्स स्वीप्स और मैच का रुख पलटने वाली आक्रामक शैली के दम पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को कई ऐतिहासिक जीत दिलाईं। वह ऑस्ट्रेलिया की 2015 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीमों के साथ-साथ 2021 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी मुख्य हिस्सा रहे।

Location :  New Delhi

Published :  3 November 2026, 1:57 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement