हिंदी
प्रयागराज में कॉलेज चोरी कांड का खुलासा
Prayagraj: कॉलेज से कंप्यूटर उपकरण चोरी होने के मामले में मुठ्ठीगंज पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच CPU, दो कीबोर्ड, एक मॉनीटर और एक प्रिंटर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर अपने कुछ साथियों के साथ गऊघाट स्थित ECC महाविद्यालय से कंप्यूटर उपकरण और अन्य सामान चोरी करने का आरोप है।
गिरफ्तार युवक की पहचान अमन बंसल उर्फ पोलर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुठ्ठीगंज पुलिस ने गऊघाट बस्ती में कार्रवाई की। इस दौरान अमन बंसल उर्फ पोलर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है। वह गऊघाट स्थित मकान संख्या 722 का निवासी है।
इस मामले में ECC कैंपस, गऊघाट निवासी राजकुमार मैसी पुत्र बलबीर कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अमन बंसल ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर ECC महाविद्यालय से कंप्यूटर उपकरण और अन्य सामान चोरी किया है।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कुल पांच CPU बरामद किए हैं। इनमें एक सुपरकॉम, एक इंटेक्स, दो कम्पैक और एक इंटेल कंपनी का CPU शामिल है। इसके अलावा एक डेल और एक HP कंपनी का कीबोर्ड, एक HP मॉनीटर तथा एक इप्शन कंपनी का प्रिंटर भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में थाना मुठ्ठीगंज में मुकदमा अपराध संख्या 88/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) और 317(2) में अभियोग दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी गऊघाट ऋषभ कुमार सहित उपनिरीक्षक निर्मल शर्मा, करुणेश कुमार त्रिपाठी और पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
Location : Prayagraj
Published : 3 November 2026, 1:26 AM IST