हिंदी
बैठक (Img : Dynamite News)
महराजगंज : दीपावली एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना नौतनवा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह एवं तहसीलदार नौतनवा कर्ण सिंह ने की।
बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य लोगों के साथ संवाद किया गया। अधिकारियों ने सभी से दीपावली और छठ पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
पीस कमेटी की बैठक
इस दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या अराजकता फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महराजगंज में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की शामत! 1096 वाहनों की चेकिंग, 82 सीज
अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि कहीं भी कोई अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। साथ ही सभी से प्रशासन का सहयोग करने और दीपावली एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई।
Location : Maharajganj
Published : 2 November 2026, 8:34 PM IST