Aishwarya Rai Birthday: अभिनेत्री नहीं, आर्किटेक्ट बनना चाहती थीं ऐश्वर्या, एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी ये 6 बातें नहीं जानते होंगे आप

ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नवंबर को अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। स्कूल में विज्ञापन से करियर शुरू करने से लेकर कान फिल्म फेस्टिवल की जूरी बनने तक, जानिए उनसे जुड़ी पांच दिलचस्प बातें और उनके करियर के अनसुने पहलू।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 1 November 2026, 12:50 PM IST
google-preferred
1 / 6 \"Zoom\"बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। खूबसूरती, अभिनय और अंतरराष्ट्रीय पहचान के कारण उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। फिल्मों में उनकी सक्रियता पहले जैसी नहीं है, लेकिन उन पर उनके फैंस की दिलचस्पी कम नहीं हुई। उनके करियर से जुड़े कई पहलू ऐसे हैं, जिनके बारे में कम लोग जानते हैं। आइए ऐसे में उनके जन्मदिन पर जानते हैं एक्ट्रेस से जु़ड़े पांच दिलचस्प बातें। (Img- Pinterest)
2 / 6 \"Zoom\"ऐश्वर्या राय ने फिल्मों में पहचान बनाने से पहले ही कैमरे का सामना किया। वह नौवीं कक्षा में पढ़ती थीं, तभी उन्होंने कैमलिन पेंसिल के विज्ञापन में काम किया। बाद में 1993 में आमिर खान के साथ पेप्सी विज्ञापन ने उन्हें पहचान दिलाई। मॉडलिंग और फिल्मों की दुनिया में आने से पहले ही उनका चेहरा दर्शकों तक पहुंच चुका था। (Img- Pinterest)
3 / 6 \"Zoom\"ऐश्वर्या राय ने इंटरव्यू में बताया था कि मिस इंडिया में हिस्सा लेने से पहले उन्हें चार फिल्मों के प्रस्ताव मिल चुके थे। उन्होंने कहा था कि फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने के इरादे से उन्होंने सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया। ऐसा न होता तो 1996 की फिल्म राजा हिंदुस्तानी उनकी पहली फिल्म हो सकती थी, ऐसा उन्होंने बताया था। (Img- Pinterest)
4 / 6 \"Zoom\"ऐश्वर्या की शुरुआती रुचि अभिनय में नहीं, मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की थी। बाद में उन्होंने आर्किटेक्चर की पढ़ाई का फैसला किया और मुंबई की रचना संसद एकेडमी ऑफ आर्किटेक्चर में दाखिला लिया। मिस वर्ल्ड बनने के बाद काम के प्रस्ताव मिलने लगे। व्यस्तता के कारण वह अपनी आर्किटेक्चर की डिग्री पूरी नहीं कर सकीं और पढ़ाई अधूरी रह गई। (Img- Pinterest)
5 / 6 \"Zoom\"ऐश्वर्या राय ने 2019 में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म निर्देशन की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि वह किसी दिन फिल्म निर्देशित करना चाहेंगी, लेकिन अब तक इस दिशा में समय और ऊर्जा नहीं लगा पाई हैं। उनके साथ काम करने वाले लोग भी उन्हें निर्देशक या निर्माता बनने के लिए लगातार प्रोत्साहित करते रहे हैं। (Img- Pinterest)
6 / 6 \"Zoom\"ऐश्वर्या राय 2003 में कान फिल्म फेस्टिवल की जूरी में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं। यह उपलब्धि भारतीय कलाकारों की अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी के लिहाज से खास और उल्लेखनीय रही। इसके अलावा, मैडम तुसाद संग्रहालय में उनका मोम का पुतला भी स्थापित किया गया। इस तरह उन्होंने अभिनय, वैश्विक मंच और लोकप्रिय संस्कृति में अपनी अलग पहचान बनाई है। (Img- Pinterest)

Location :  New Delhi

Published :  1 November 2026, 12:50 PM IST

Advertisement