Crispy Poori Recipe: इस बार त्योहारों की थाली में लाएं नया स्वाद, बेसन की पूड़ियां देखकर मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

त्योहारों पर इस बार बनाएं बेसन की खस्ता मसाला पूड़ियां। बेसन, गेहूं के आटे और खास मसालों से तैयार यह रेसिपी छोले और शाही पनीर के साथ स्वाद बढ़ा देगी। जानिए सामग्री, बनाने की विधि और खस्ता बनाने की ट्रिक।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 30 October 2026, 1:02 PM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"त्योहारों का मौसम आते ही घरों में तरह-तरह के पकवान बनने लगते हैं। अगर आप इस बार सामान्य आटे या मैदे की पूरियों से हटकर कुछ नया बनाना चाहती हैं, तो बेसन की मसाला पूड़ियां अच्छा विकल्प हो सकती हैं। बेसन, गेहूं के आटे और खुशबूदार मसालों से तैयार ये पूड़ियां स्वाद में लाजवाब और खाने में कुरकुरी होती हैं। (Img- Pinterest)
2 / 5 \"Zoom\"इसे बनाने के लिए एक कप बेसन, डेढ़ कप गेहूं का आटा, आधा चम्मच अजवाइन, एक चम्मच सौंफ पाउडर और एक बड़ा चम्मच क्रश की हुई कसूरी मेथी लें। इसके अलावा दो चुटकी हींग, हल्दी, लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक और दो चम्मच गर्म तेल मोयन के लिए रखें। पूड़ियां तलने के लिए तेल या घी की जरूरत होगी। (Img- Pinterest)
3 / 5 \"Zoom\"सबसे पहले एक बर्तन में बेसन और गेहूं का आटा छान लें। इसमें अजवाइन, सौंफ पाउडर, कसूरी मेथी, हींग, हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिलाएं। अब दो चम्मच गर्म तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। धीरे-धीरे पानी डालते हुए पूरी जैसा सख्त आटा गूंथें। इसे 10 से 15 मिनट ढककर रख दें, ताकि आटा अच्छी तरह सेट हो जाए। (Img- Pinterest)
4 / 5 \"Zoom\"बेसन की पूड़ियां बनाते समय गेहूं का आटा मिलाना जरूरी है। इससे पूड़ियां बेलना आसान होता है और उनका आकार भी अच्छा बनता है। गर्म तेल का मोयन डालने से पूड़ियां अधिक कुरकुरी बनती हैं। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर तेल लगाते हुए गोल बेल लें। ध्यान रखें कि पूड़ियां बहुत पतली न हों, वरना उनका टेक्सचर प्रभावित हो सकता है। (Img- Pinterest)
5 / 5 \"Zoom\"कड़ाही में तेल या घी गर्म करें। तेल मध्यम से तेज गर्म होने पर बेली हुई पूरी डालें और कलछी से हल्का दबाएं, ताकि वह फूल सके। दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। इसी तरह सभी पूड़ियां तैयार कर लें। इन्हें गर्मागर्म छोले, शाही पनीर या अपनी पसंद की सब्जी के साथ परोसें। त्योहारों की थाली में यह नया स्वाद मेहमानों को जरूर पसंद आ सकता है। (Img- Pinterest)

Location :  New Delhi

Published :  30 October 2026, 1:02 PM IST

Advertisement