UP पुलिस को किशोर गंभीर हालत में अकेले मिला, इलाज कराकर पिता को सौंपा

बुधवार को एक 12 साल का बच्चा अकेले बीमार हालत में मिला। बनकटा की UP पुलिस-112 की PRV  8107  उसे इलाज के लिए लेकर गई। बीमार हालत  में अकेले रो रहे 12 साल के बच्चे को यूपी-112 की पीआरवी और स्थानीय पुलिस टीम ने सुरक्षित हालत में अस्पताल पहुंचाया।इलाज कराने के बाद बालक को उसके पिता के सौंप दिया गया।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 30 October 2026, 12:53 PM IST
google-preferred

Deoria : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा में  बुधवार को एक 12 साल का बच्चा अकेले बीमार हालत में मिला। बनकटा की UP पुलिस-112 की PRV  8107  उसे इलाज के लिए लेकर गई। देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता का मामला सामने आया है। सोहनपुर में बीमार हालत  में अकेले रो रहे 12 साल के बच्चे को यूपी-112 की पीआरवी और स्थानीय पुलिस टीम ने सुरक्षित हालत में अस्पताल पहुंचाया।इलाज कराने के बाद बालक को उसके पिता के सौंप दिया गया।

पुलिस ने कराया इलाज

पुलिस के अनुसार, दिन के करीब 3:54 बजे UP 112 पर सूचना मिली की सोहनपुर के इलाके में एक बच्चा अकेले रो रहा है। जिसके बाद  तुरंत ही  पुलिस बच्चे के पास पहुंची और उससे पूछताछ की। बच्चे ने अपना नाम सुमित यादव, पिता ओमप्रकाश यादव, निवासी सिरसिया मिश्र, थाना खामपार , जिला देवरिया बताया।

ये भी पढ़ें Diwali Vastu Tips: दिवाली से पहले उत्तर दिशा में रखें ये 2 चीजें, रातों-रात आपकी तरफ खींचा चला आएगा बेशुमार धन

बच्चा गंभीर हालत में मिला

देवरिया पुलिस के अनुसार बच्चे  की तबीयत इतनी खराब थी कि उसकी उल्टियां नहीं रूक रही थी। पुलिस उसे इलाज के लिए बनकटा लेकर गई, जहां उसका इलाज हुआ। इसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर आई और उसके घरवालों को फोन लगाया। और बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया।

देवरिया पुलिस ने सभी से अपील की है कि बच्चो को अकेला न छोड़े, संकट देखने पर UP-112 या अपने इलाके थाने में सूचना दें, ताकि समय पर मदद की जा सके। इस घटना के बाद इलाके के लोग पुलिस की की सराहना करने लगे।

ये भी पढ़े Kotdwar Accident: बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान पर रुके दो लोग, ऊपर गिरा विशाल पेड़, एक की मौत

 

Location :  New Delhi

Published :  30 October 2026, 12:53 PM IST

Advertisement