गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह-सुबह पुलिस का पहरा; पार्कों से स्कूलों तक चला सुरक्षा अभियान

देवरिया में गुड मॉर्निंग अभियान के तहत पुलिस ने पार्कों, स्कूलों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ाई। महिलाओं और बुजुर्गों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिया।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 30 October 2026, 11:14 AM IST
google-preferred

Deoria: महिलाओं, बालिकाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर देवरिया पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ और ‘एंटी रोमियो चेकिंग’ अभियान के तहत सुबह के समय सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई।

पार्कों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की निगरानी

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, मंदिरों, शिवालयों और विद्यालयों के आसपास निगरानी की। मॉर्निंग वॉक पर निकले महिला और पुरुष नागरिकों से पुलिसकर्मियों ने बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। साथ ही उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण भी किया और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

Deoria

बुजुर्गों से संवाद कर जानी समस्याएं

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जानकारी ली गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें हरसंभव मदद और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

Deoria

बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना(img: Dynamite news)

संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग

अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों को हिदायत देने के साथ आवश्यक कार्रवाई भी की गई। पुलिस टीमों ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की।

स्कूल-कॉलेज जाने वाली बालिकाओं को किया जागरूक

एंटी रोमियो टीम ने स्कूल और कोचिंग जाने वाली बालिकाओं से बातचीत कर उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। छात्राओं को 1090 वूमेन पावर लाइन और 112 आपातकालीन सेवा के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।

Birthday Special: भारत को Nuclear Energy में आत्मनिर्भर बनाने का सपना देखा था होमी जहांगीर भाभा ने

देवरिया पुलिस के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य केवल चेकिंग करना नहीं, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास मजबूत करना भी है। इसके जरिए महिलाओं, बालिकाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनसंवाद, जागरूकता और सुरक्षा से जुड़े ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Location :  Deoria

Published :  30 October 2026, 11:11 AM IST

Advertisement