हिंदी
कम कीमत में मिलेगा स्टाइलिश लुक (सोर्स-Pintrest)
New Delhi: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही एक नया विकल्प जुड़ने जा रहा है। टेक फर्म Wobble ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि वह बहुत जल्द भारत में अपना नया स्मार्टफोन Wobble Speed 5G लॉन्च करने वाली है। यह नया हैंडसेट कंपनी के पोर्टफोलियो का दूसरा स्मार्टफोन होगा, जो पिछले साल नवंबर में आए 'Wobble One 5G' के बाद इस लाइनअप को आगे बढ़ाएगा। कंपनी का यह नया मॉडल पिछले वर्जन के मुकाबले अधिक किफायती कीमत पर बाजार में उतारा जाएगा।
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, Wobble Speed 5G को 20,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। डिजाइन की बात करें तो इस फोन में बिल्कुल नया लुक देखने को मिलेगा। पिछले मॉडल के स्क्वायर-शेप्ड कैमरा आईलैंड की जगह, इस बार फोन में रीडिजाइन्ड सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप और एक LED फ्लैश लाइट मौजूद होगी। इसका रियर पैनल पूरी तरह फ्लैट होगा और यह कम से कम एक शानदार रेड (लाल) शेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Tech News: टेलीफोटो कैमरा से लेकर शानदार डिस्प्ले तक, Xiaomi 18 में जानें क्या होगा खास?
फोन के बॉडी लेआउट की बात करें तो इसके दाहिने (Right) हिस्से में पावर बटन और उसके ठीक ऊपर वॉल्यूम कंट्रोल बटन दिए गए हैं। वहीं, फोन का बायां (Left) हिस्सा पूरी तरह साफ रखा गया है। इसके अलावा, चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए निचले हिस्से में USB Type-C पोर्ट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, फोन की सटीक लॉन्च डेट और अन्य तकनीकी विशेषताओं का खुलासा होना अभी बाकी है।
नया Wobble Speed 5G स्मार्टफोन (सोर्स-Pintrest)
Wobble का यह नया फोन ब्रांड के पहले मॉडल Wobble One 5G के साथ बाजार में अपनी जगह बनाएगा। गौर करने वाली बात है कि Wobble One 5G को भारत में 19 नवंबर 2025 को 22,000 रुपये की शुरुआती कीमत (8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट) पर लॉन्च किया गया था, जो 8GB+256GB और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में भी आता है।
Tech News: OnePlus 15R भारत में आज होगा लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ
पुराने Wobble One 5G मॉडल में 6.67 इंच की Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन 4nm प्रोसेस आधारित ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट (2.6GHz पीक क्लॉक स्पीड) पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (50MP मुख्य कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो सेंसर) मिलता है। अब देखना यह होगा कि आने वाला नया Wobble Speed 5G अपने किफायती दाम के साथ यूजर्स को कितना आकर्षित कर पाता है।
Location : New Delhi
Published : 30 October 2026, 11:18 AM IST
Topics : Budget 5G Phone Under 20000 Tech News India Upcoming 5G Smartphone India Wobble One 5G Wobble Speed 5G
No related posts found.