Live Now

UP Breaking News Live: यूपी में आज क्या-क्या बदला? सियासत, अपराध और हर बड़ी खबर एक क्लिक में

UP News Live Blog में पढ़ें उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की ताजा खबरें। राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, मौसम और प्रशासन से जुड़े बड़े अपडेट एक ही जगह पाएं। डाइनामाइट न्यूज़ के साथ जानें प्रदेश की हर हलचल का पल-पल का हाल।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 30 October 2026 , 10:09 AM
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए अब आपको अलग-अलग खबरों और पेज पर जाने की जरूरत नहीं होगी। डाइनामाइट न्यूज़ अपने पाठकों के लिए यूपी का खास लाइव ब्लॉग लेकर आया है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों की बड़ी खबरें एक ही जगह लगातार अपडेट की जाएंगी।

राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी हर अहम जानकारी इस ब्लॉग में मिलेगी। पाठक एक क्लिक पर दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ सकेंगे और प्रदेश में हो रही हलचल से जुड़े रह सकेंगे।

डाइनामाइट न्यूज़ का यह नया प्रयास खबरों को आसान, तेज और व्यवस्थित तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की पहल है। अब उत्तर प्रदेश की हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 30 Oct 2026 10:09 AM (IST)

      Pratapgarh News: PET-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, सीओ सिटी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

      प्रतापगढ़ में PET-2026 को नकलविहीन और शांतिपूर्ण कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा की व्यवस्थाओं को परखा गया, ताकि अभ्यर्थियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

    • 30 Oct 2026 09:51 AM (IST)

      Sultanpur News: तेज आवाज में डीजे बजाने पर 10 संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

      सुल्तानपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण के आरोप में 10 डीजे संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का आरोप है कि चेतावनी के बावजूद कुछ संचालकों ने निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया।

    • 30 Oct 2026 09:35 AM (IST)

      Chitrakoot News: मकान के बंटवारे पर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, पांच लोग घायल

      चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के हनुमान टोला में गुरुवार रात मकान बंटवारे को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। इसी दौरान दोनों परिवारों के घरों में आग लग गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आग लगाने के आरोप लगाए हैं।

    • 30 Oct 2026 09:34 AM (IST)

      Farrukhabad News: बिगड़ते मौसम और आलू के गिरते भाव ने किसानों की बढ़ाई चिंता

      फर्रुखाबाद में मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने आलू किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बाजार में उचित भाव नहीं मिलने से किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है। इसके बावजूद किसान अगली फसल की बुवाई में जुटे हैं। जिले में करीब 60 प्रतिशत आलू की बुवाई पूरी हो चुकी है।

    • 30 Oct 2026 09:34 AM (IST)

      Mirzapur News: बैंक से निकाले रुपये लूटने के मामले में दो बाल अपचारी हिरासत में

      मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र में बैंक से निकाले गए रुपये लेकर भागने के मामले में पुलिस ने दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और 16 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

    • 30 Oct 2026 09:32 AM (IST)

      Mirzapur News: वन विभाग पर भ्रष्टाचार और अवैध खनन के गंभीर आरोप

      मिर्जापुर में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार, हरे पेड़ों की कटाई और वन क्षेत्र में अवैध खनन कराने के आरोप लगाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि अधिकारी आम लोगों के फोन तक नहीं उठाते। इससे लोगों में नाराजगी है और शिकायतों के निस्तारण पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    • 30 Oct 2026 09:31 AM (IST)

      Hamirpur News: करवा चौथ पर छत से गिरकर महिला की मौत

      हमीरपुर के ललपुरा थाना क्षेत्र के रुरीपारा गांव में करवा चौथ पर दर्दनाक हादसा हुआ। पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखने वाली आरती चांद की पूजा करने छत पर पहुंची थीं। पैर फिसलने से वह नीचे गिर गईं और उनकी मौत हो गई। हादसे से परिवार में मातम छा गया।

    • 30 Oct 2026 09:31 AM (IST)

      Hamirpur News: पटाखे छुड़ाने को लेकर विवाद, महिला ने पति-देवर से मारपीट

      हमीरपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के रहुनियां मोहल्ले में 29 अक्टूबर की रात पटाखे छुड़ाने को लेकर विवाद हुआ। पीड़िता ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज, पति और देवर से मारपीट व फायरिंग के आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    • 30 Oct 2026 09:30 AM (IST)

      Hamirpur News: पटाखे छुड़ाने को लेकर विवाद, महिला ने मारपीट और फायरिंग के लगाए आरोप

      हमीरपुर के शहर कोतवाली नगर क्षेत्र के रहुनियां मोहल्ले में पटाखे छुड़ाने को लेकर विवाद हो गया। महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कई लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और फायरिंग करने के आरोप लगाए हैं। विरोध और समझाने के दौरान शुरू हुआ विवाद बढ़कर झगड़े में बदल गया।

Location :  Lucknow

Published :  30 October 2026, 9:27 AM IST

Related News

Advertisement