उत्तराखंड पुलिस भर्ती का इंतजार खत्म होने वाला है! 198 पदों का प्रस्ताव UKSSSC को भेजा गया

उत्तराखंड पुलिस में दरोगा, प्लाटून कमांडर और अग्निशमन अधिकारी के 198 पदों पर भर्ती की तैयारी है। UKSSSC को अधियाचन भेजा गया, जल्द आवेदन शुरू होंगे।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 30 October 2026, 9:30 AM IST
google-preferred

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (दरोगा), प्लाटून कमांडर और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 198 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने भर्ती के लिए आधिकारिक अधियाचन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को भेज दिया है।

पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) सुनील कुमार मीणा की ओर से 22 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के मुताबिक, इन पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। अब आयोग की ओर से भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किए जाने की तैयारी है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Uttarakhand Police Vacancy 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी?

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार कुल 198 रिक्त पदों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है।

पद का नाम रिक्त पद
सब-इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस) पुरुष/महिला 93
सब-इंस्पेक्टर (अभिसूचना) पुरुष/महिला 19
प्लाटून कमांडर (PAC/IRB/SDRF) पुरुष 81
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी 05
कुल पद 198

इस भर्ती में सबसे ज्यादा 93 पद सब-इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस) के हैं। वहीं, प्लाटून कमांडर के 81 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा अभिसूचना शाखा में 19 और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 5 पद शामिल हैं।

जल्द शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड ने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सचिव, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC), रायपुर, देहरादून को अधियाचन भेजा है। पत्र की एक प्रति उत्तराखंड शासन के गृह विभाग को भी भेजी गई है।

अब आयोग की ओर से भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसके बाद आवेदन की तारीख, अंतिम तिथि, आवेदन शुल्क और अन्य जरूरी जानकारियां सामने आएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट से होगा चयन

उत्तराखंड पुलिस की इन भर्तियों में उम्मीदवारों का चयन सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। इसके लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) आयोजित की जाएगी।

भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मानक, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी UKSSSC की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी। फिलहाल अभ्यर्थियों को विस्तृत विज्ञापन जारी होने का इंतजार है।

आधिकारिक वेबसाइट: https://sssc.uk.gov.in/

Location :  Uttarakhand

Published :  30 October 2026, 9:30 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement