थाईलैंड तक जुड़े थे साइबर ठगी के तार, मुजफ्फरनगर में WhatsApp OTP सप्लाई करने वाला गिरोह बेनकाब, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भोले-भाले लोगों के नाम पर सिम कार्ड निकलवाकर उनके व्हाट्सएप ओटीपी थाईलैंड और अन्य देशों में बैठे साइबर अपराधियों को भेजते थे।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 29 October 2026, 7:08 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगी के एक गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोगों को निजी जरूरत का झांसा देकर उनके नाम पर सिम कार्ड जारी करवाते थे। इसके बाद इन सिम कार्ड को एक्टिवेट कर उन पर आने वाले व्हाट्सएप OTP विदेश में बैठे साइबर अपराधियों तक पहुंचाते थे। विदेशी साइबर अपराधी इन भारतीय मोबाइल नंबरों से WhatsApp अकाउंट लॉगिन कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस जांच में झारखंड और पश्चिम बंगाल से जुड़ी दो शिकायतों में कुल 53 लाख 83 हजार 822 रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है।

WhatsApp OTP विदेश भेजकर करते थे साइबर ठगी

पुलिस के अनुसार, गृह मंत्रालय भारत सरकार के प्रतिबिंब पोर्टल पर मुजफ्फरनगर से फर्जी व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए साइबर ठगी किए जाने की शिकायतें मिली थीं। जांच में पता चला कि थाना शाहपुर क्षेत्र में कुछ सिम कार्ड एक्टिवेट किए जा रहे थे और उनसे जुड़े OTP विदेश में बैठे साइबर अपराधियों को भेजे जाते थे।

Muzaffarnagar News: सामाजिक न्याय पार्टी जनादेश की महारैली में उठी आरक्षण वर्गीकरण की मांग, मिशन 2027 पर नजर

आरोप है कि इन OTP की मदद से विदेशी साइबर अपराधी भारतीय मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सएप अकाउंट सक्रिय करते थे। इसके बाद इन अकाउंट का इस्तेमाल लोगों से संपर्क करने और साइबर धोखाधड़ी करने के लिए किया जाता था।

मुजफ्फरनगर पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर साइबर ठग (Img: Dynamite News)

हरसौली गांव से दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरसौली गांव निवासी मोनू पुत्र मेहर इलाही और कबीर पुत्र मुकीम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद मोबाइल फोन की जांच में करीब 70 सिम कार्ड एक्टिवेट होने की जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन सिम कार्ड के जरिए कितने व्हाट्सएप अकाउंट बनाए या सक्रिय किए गए और उनका इस्तेमाल किन-किन साइबर अपराधों में हुआ।

Muzaffarnagar Accident: ताऊ के अंतिम संस्कार में जा रही महिला को सड़क पार करते ही डंपर ने कुचला; CCTV में कैद

झारखंड और पश्चिम बंगाल की शिकायतों में 53.83 लाख की ठगी

पुलिस की अब तक की जांच में झारखंड और पश्चिम बंगाल से जुड़ी दो शिकायतों में कुल 53,83,822 रुपये की साइबर धोखाधड़ी की जानकारी सामने आई है। पुलिस अन्य एक्टिवेटेड सिम कार्ड, संभावित WhatsApp अकाउंट और उनसे जुड़े पीड़ितों की भी जांच कर रही है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  29 October 2026, 7:08 PM IST

Related News

Advertisement