हाथरस में रोडवेज बस ने धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, दो किसान घायल

हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में गांव बिलार के पास धान लेकर अलीगढ़ मंडी जा रहे पचो गांव के किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और दो किसान घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सोमदत्त को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 29 October 2026, 4:49 PM IST
google-preferred

Hathras: सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलार के निकट गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सड़क हादसा हो गया। धान लेकर अलीगढ़ मंडी जा रहे किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो किसान घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

धान बेचने मंडी जा रहे थे किसान

घायल किसानों के साथी कपिल के अनुसार, वे सभी पचो गांव के रहने वाले हैं और ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर उसे बेचने के लिए अलीगढ़ मंडी जा रहे थे। रास्ते में गांव बिलार के निकट पीछे से आई रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में प्रियांशु और सोमदत्त घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Hathras Junction News: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से जनसंवाद, साफ-सफाई से लेकर टिकट सेवाओं तक पर मांगे सुझाव

एक घायल अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर

हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सिकंदराराऊ स्थित ललित हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। सोमदत्त की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल प्रियांशु का उपचार किया गया।

Hathras: छात्रवृत्ति को लेकर बड़ा अपडेट, दशमोत्तर योजना के आवेदन की समय-सारिणी जारी

हादसे के बाद बस लेकर चला गया चालक

बताया गया है कि हादसे के बाद रोडवेज बस चालक बस लेकर मौके से चला गया। बाद में अकराबाद पुलिस ने बस को पकड़ लिया और थाने पर खड़ा करा दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Location :  Hathras

Published :  29 October 2026, 4:49 PM IST

Advertisement