Hathras: छात्रवृत्ति को लेकर बड़ा अपडेट, दशमोत्तर योजना के आवेदन की समय-सारिणी जारी

पढ़ाई का खर्च कम करने के लिए छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे हाथरस के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया और निर्धारित तारीखों पर विशेष ध्यान देना होगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी स्मृति गौतम ने शिक्षण संस्थानों और छात्र-छात्राओं को समय-सारिणी के अनुसार आवेदन पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 October 2026, 6:40 PM IST
google-preferred

Hathras: शैक्षिक सत्र 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी स्मृति गौतम ने जनपद के समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों और छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। योजना के अंतर्गत कक्षा 12 से ऊपर की कक्षाओं में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों को नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन के लिए निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखना होगा।

नवीन आवेदन के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

- ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की अंतिम तिथि: 13 नवंबर, 2026
- आवेदन पत्र का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि: 15 नवंबर, 2026
- हस्ताक्षरित आवेदन पत्र एवं आवश्यक अभिलेख शिक्षण संस्थान में जमा करने की अंतिम तिथि: 16 नवंबर, 2026
- शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन सत्यापित कर अग्रसारित करने की अंतिम तिथि: 17 नवंबर, 2026
- विश्वविद्यालय अथवा एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा सत्यापन की अंतिम तिथि: 25 नवंबर, 2026

नवीनीकरण आवेदन के लिए निर्धारित समय-सारिणी

विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन नवीनीकरण आवेदन: 23 अक्टूबर से 13 नवंबर, 2026 तक
- शिक्षण संस्थान द्वारा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, अंक एवं उपस्थिति का सत्यापन कर आवेदन अग्रसारित करने की अंतिम तिथि: 15 नवंबर, 2026
- विश्वविद्यालय अथवा एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा सत्यापन की अंतिम तिथि: 18 नवंबर, 2026

हाथरस के खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका! 29 अक्टूबर को कुश्ती और टेबल टेनिस के ट्रायल, ये दस्तावेज ले जाना न भूलें

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने विद्यार्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन पूरा कर उसका प्रिंट निकालें और आवश्यक अभिलेखों के साथ संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करें। आवेदन में बैंक खाते, आधार संख्या, आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र (जहां लागू हो) तथा पिछली कक्षा के अंकपत्र सहित सभी आवश्यक विवरण सही-सही भरें।

उन्होंने शिक्षण संस्थानों को भी प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध सत्यापन कर उन्हें निर्धारित तिथि तक अग्रसारित करने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपने आवेदन की स्थिति नियमित रूप से जांचते रहें और संस्थान से सत्यापन की पुष्टि भी प्राप्त करें।

हाथरस अग्निकांड: अचानक लगी आग से राख हुआ बारदाना, आखिर किन हालात में हुआ हादसा?

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी स्मृति गौतम ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि वे पोर्टल पर उपलब्ध आधिकारिक निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।

Location :  Hathras

Published :  28 October 2026, 6:37 PM IST

Advertisement