झांसी में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, मोठ-भांडेर मार्ग पर बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, 4 घायल

झांसी के मोठ-भांडेर मार्ग पर ग्राम तालौड़ के पास बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटी में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मोठ ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 29 October 2026, 4:42 PM IST
google-preferred

Jhansi: झांसी में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोठ-भांडेर मार्ग पर ग्राम तालौड़ के पास स्कूटी और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे और बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मोठ ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान 21 वर्षीय युवती की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

तालौड़ गांव के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मोठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैंवरा निवासी 18 वर्षीय बॉबी अपनी 48 वर्षीय मां करीना और 21 वर्षीय बहन पूनम के साथ बाइक से ग्वालियर से लौट रहा था। तीनों भांडेर होते हुए मोठ की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मोठ-भांडेर मार्ग पर ग्राम तालौड़ के पास पहुंचते ही उनकी बाइक की सामने से आ रही इलेक्ट्रिक स्कूटी से भिड़ंत हो गई। स्कूटी ग्राम तालौड़ निवासी 60 वर्षीय लखनलाल चला रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और स्कूटी सवार चारों लोग घायल हो गए।

झांसी में ग्राम तालौड़ के पास भीषण सड़क हादसा (Img: Dynamite News)

Jhansi News: खादी सिर्फ कपड़ा नहीं, एक विचार है! झांसी में 90 स्टॉल के साथ प्रदर्शनी का आगाज

निजी वाहन से ट्रामा सेंटर पहुंचाए गए घायल

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को निजी वाहन से मोठ ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। वहीं, 21 वर्षीय पूनम की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजनों में चिंता का माहौल है।

Image

ग्वालियर से घर लौट रहे परिवार की बाइक से टकराई स्कूटी (Img: Dynamite News)

Jhansi News: मोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार

सड़क पर सावधानी बरतने की जरूरत

मोठ-भांडेर मार्ग पर हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने की जरूरत को रेखांकित किया है। तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी सड़क हादसों का खतरा बढ़ा सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को गति नियंत्रित रखने और सड़क पर सावधानी बरतने की जरूरत है।

Location :  Jhansi

Published :  29 October 2026, 4:42 PM IST

Advertisement