MLC चुनाव ने तय कर दिया 2027 का नतीजा, BJP सरकार की विदाई तय! सपा विधायक बृजेश कठेरिया का हमला

एमएलसी चुनाव को सेमीफाइनल बताते हुए सपा विधायक बृजेश कठेरिया ने 2027 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने का दावा किया है। क्या विधान परिषद चुनाव के नतीजे विधानसभा चुनाव में भी सपा के लिए फायदेमंद साबित होंगे?

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 29 October 2026, 3:53 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधान परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के विधायक बृजेश कठेरिया ने इन नतीजों को 2027 के विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि एमएलसी चुनाव ने प्रदेश की राजनीतिक दिशा का संकेत दे दिया है और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने का भी दावा किया।

MLC चुनाव को बताया 2027 का संकेत

एमएलसी चुनाव ने यह बता दिया है कि 2027 में क्या होने वाला है। बीजेपी की पूरी लूट खसोट के बाद पूरा इनका जो सरकारी तंत्र है। उसने भारतीय जनता पार्टी के एजेंट बनकर काम किया। इसके बाद जनता ने इन्हें नकार दिया। स्वयं मुख्यमंत्री का यह बयान है कि यह पढ़े-लिखे शिक्षित लोगों का चुनाव है। उनका बयान उनकी घबराहट इस बात का प्रमाण है, कि बहुत दिन नहीं रह गए हैं। इनकी विदाई का समय आना तय है और हकीकत यह है कि समय आ गया है।

बृजेश कठेरिया का दावा (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)

2027 में भी चलेगा अखिलेश का यह चुनावी फॉर्मूला? MLC चुनाव के बाद UP की सियासत गरमाई

अखिलेश यादव के 'सेमीफाइनल' वाले बयान का किया समर्थन

बिल्कुल सही कहा है यह सेमीफाइनल था फाइनल चार महीने बाद होने जा रहा है। यह चुनाव तो पढ़े-लिखो का था। जब अनपढ़ों की लाठी चलेगी तो यह ढूंढे नहीं दिखाई देंगे। पूरी तरह इनका सत्ता से बेदखल करके समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

लखनऊ से वाराणसी तक बीजेपी को बड़ा झटका! MLC चुनाव के नतीजों ने बढ़ाई पार्टी की चिंता, सपा ने मारी बाजी

पश्चिम बंगाल का जिक्र कर भाजपा पर साधा निशाना

वहां पर भारतीय जनता पार्टी लूटने में सफल हो गई है। वहां पर अभी-अभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। वहां पर विपक्ष को इतनी बुरी तरह कुचला गया है, कि सारा विपक्ष बेचारा दहशत में है। स्वयं जो ममता बनर्जी जी इतनी बड़ी लीडर है। देश की कितने बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रहने के बाद उन पर और उनके भतीजे पर हमला किया गया। वहां पूरी तरह दहशत में है पब्लिक, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता इनके 10 साल इनके तनाव और दबाव को झेल चुकी है।

उत्तर प्रदेश की जनता ने यह बना लिया है कि मुझे चाहे किसी हद तक जाना पड़े चाहे उनसे कितना भी संघर्ष करना पड़े , 2027 के चुनाव में इनको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे।

Location :  Lucknow

Published :  29 October 2026, 3:53 PM IST

Advertisement