गोरखपुर में बीजेपी को ‘जीरो’ करने का प्लान! अखिलेश ने खोले चुनावी पत्ते, क्या बदलने वाला है यूपी का सियासी गणित?
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी प्राथमिकता धर्म नहीं बल्कि धन है। उन्होंने गोरखपुर में भाजपा को शून्य पर लाने का संकल्प दोहराया। साथ ही महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, दलित उत्पीड़न और लोकतंत्र को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।