महराजगंज में गरजे सुशील टिबड़ेवाल, बोले- महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी
महराजगंज में समाजवादी पार्टी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर आवाज बुलंद की। पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने महंगाई और आर्थिक नीतियों को लेकर सरकार को घेरा, जबकि जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों, कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक और आरक्षण जैसे मुद्दों को उठाया।