हिंदी
नाली निर्माण की जांच की मांग फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Gorakhpur: खजनी तहसील गेट पर तेज रफ्तार वाहनों से हादसों का खतरा, स्थानीय लोगों से टोल टैक्स की वसूली और कस्बे में नाली निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए बार एसोसिएशन ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ताओं ने आज गुरुवार को तीन प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम खजनी आईएएस कुणाल रस्तोगी को प्रार्थना पत्र सौंपकर जनहित में तत्काल कदम उठाने की अपील की।
ख़जनी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने कहा कि तहसील के मुख्य गेट के आसपास तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन बना रहता है। यहां प्रतिदिन अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम नागरिकों की आवाजाही होती है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। किसी बड़े हादसे से पहले सुरक्षा के इंतजाम जरूरी हैं। एसोसिएशन ने तहसील गेट के पास पूर्व की भांति स्पीड ब्रेकर लगवाने और संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देने की मांग की।
करवा चौथ पर बाजारों में रौनक, मेहंदी लगवाने के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़
ज्ञापन में यूपीडा सड़क पर स्थानीय निवासियों और अधिवक्ताओं से टोल टैक्स वसूले जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। एसोसिएशन का कहना है कि सड़क निर्माण के समय स्थानीय जनता को टोल टैक्स से राहत देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन लोगों को अब भी प्रतिदिन शुल्क देना पड़ रहा है। आरोप है कि कई बार निर्धारित धनराशि से अधिक रकम भी कट जाती है। इससे स्थानीय लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने टोल वसूली की व्यवस्था की जांच कराकर नियमानुसार राहत दिलाने और अतिरिक्त धनराशि कटने की शिकायतों पर कार्रवाई की मांग की।
खजनी कस्बे में नाली निर्माण की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। बार एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि नालियों का निर्माण नियमों के विपरीत और टेढ़े-मेढ़े तरीके से कराया जा रहा है। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच, गुणवत्ता की समीक्षा और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई।
MLC चुनाव ने तय कर दिया 2027 का नतीजा, BJP सरकार की विदाई तय! सपा विधायक बृजेश कठेरिया का हमला
इस दौरान महामंत्री चन्द्रमौलि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष ईश्वर चंद, कृष्णनंद शुक्ला, पूर्णमासी यादव, अनूप सिंह, सुनील यादव, अकबर यादव, केएन गुप्ता, चन्द्रशेन यादव, सज्जाद अकबर, सद्दाम अकबर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अब इन तीनों शिकायतों पर प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।
Location : गोरखपुर
Published : 29 October 2026, 4:27 PM IST