Gorakhpur: बातचीत के दौरान विवाद, हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली; आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें गठित
गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बातचीत के दौरान हुए विवाद में हिस्ट्रीशीटर मार्कंडेय निषाद को गोली मार दी गई। वारदात के बाद आरोपी हरीश बिंद फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पांच टीमें गठित की हैं।