गोरखपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, थानेदारों से लेकर सीओ तक के तबादले, इन थानों की बदली कमान

गोरखपुर पुलिस महकमें में बुधवार रात को बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रशासन ने 14 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कैंट, बांसगांव, चिलुआताल, सहजनवां और ऊरुवा बाजार थानों को नए प्रभारी मिले हैं। वहीं खजनी और कैपियरगंज में नए क्षेत्राधिकारियों की तैनाती की गई है।

Gorakhpur: गोरखपुर के पुलिस महकमे में बुधवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए एक साथ 14 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें 12 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक और दो क्षेत्राधिकारी शामिल हैं।

इस बदलाव के बाद जिले के पांच महत्वपूर्ण थानों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी। प्रशासनिक बदलाव के तहत कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदले गए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है।

निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों की ट्रासफर लिस्ट

तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह को प्रभारी निरीक्षक बांसगांव बनाया गया है। संदीप यादव को चुनाव सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि मनोज कुमार पांडेय को कोतवाली में निरीक्षक अपराध नियुक्त किया गया है। जितेंद्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं अमित कुमार राय को शहर के महत्वपूर्ण कैंट थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

इसी क्रम में सूरज सिंह को पुलिस लाइन में तैनाती दी गई है, जबकि राणा प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष चिलुआताल बनाया गया है। संजय मिश्रा और राजकुमार बरवार को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। रोहित उपाध्याय को सहजनवां थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं गोरखनाथ सरोज को थानाध्यक्ष ऊरुवा बाजार नियुक्त किया गया है। दीनानाथ सरोज को प्रभारी एचटी की जिम्मेदारी दी गई है।

गोरखपुर पुलिस में तबादलों की लिस्ट जारी (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज)

खजनी और कैपियरगंज को मिले नए सीओ

उधर, पुलिस प्रशासन ने क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव करते हुए दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी कार्य आवंटन आदेश के मुताबिक क्षेत्राधिकारी यातायात के पद पर तैनात रहे कीर्ति निधि आनंद को क्षेत्राधिकारी खजनी बनाया गया है। अब वह खजनी सर्किल की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं क्षेत्राधिकारी गोला के पद पर कार्यरत दरवेश कुमार को क्षेत्राधिकारी कैपियरगंज नियुक्त किया गया है। वह अब कैपियरगंज सर्किल की जिम्मेदारी संभालेंगे।

गोरखपुर: संग्रामपुर उनवल को मिलेगा बड़ा तोहफा? अध्यक्ष महेश दुबे ने मंत्री ए.के. शर्मा से मिलकर रख दीं बड़ी मांगें

इन थानों में हुई नई तैनाती

इस फेरबदल में बांसगांव, कैंट, चिलुआताल, सहजनवां और ऊरुवा बाजार जैसे महत्वपूर्ण थाने शामिल हैं। इसके अलावा खजनी और कैपियरगंज सर्किल में भी नए क्षेत्राधिकारियों की तैनाती की गई है। ऐसे में दक्षिणांचल समेत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर थानों और सर्किलों में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों के सामने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की चुनौती होगी।

गोरखपुर में बैंकॉक से सोने की तस्करी का खुलासा: 1.30 करोड़ का सोना बरामद, दो गिरफ्तार

स्थानांतरण आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

Location :  Gorakhpur

Published :  25 November 2026, 11:36 PM IST

Advertisement