बड़ी खबर: यूपी APO प्रारंभिक परीक्षा 2025 परिणाम रद्द, इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की APO प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम रद्द कर दिया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 25 November 2026, 7:32 PM IST
google-preferred

Prayagraj: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की (UP PSC) की सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) प्रारंभिक परीक्षा 2025 से जुड़े छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बुधवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए APO प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणाम को रद्द कर दिया है। उच्च न्यायालय ने आयोग को दोबार लिस्ट बनाने का आदेश दिया है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस मनीष कुमार निगम की बेंच ने यह फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने आयोग को APO प्रारंभिक परीक्षा 2025 परिणाम की नई मेरिट लिस्ट बनाने के आदेश जारी किया है।

अनारक्षित श्रेणी सभी अभ्यर्थियों के लिए खुली

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि अनारक्षित यानी ओपन कैटेगरी का मतलब केवल सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से नहीं है। इस श्रेणी में सभी वर्गों के उम्मीदवार अपनी योग्यता और अंकों के आधार पर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। अदालत के मुताबिक, अगर आरक्षित वर्ग का कोई अभ्यर्थी बिना आरक्षण का लाभ लेकर अनारक्षित श्रेणी के कटऑफ से अधिक अंक हासिल करता है तो उसे ओपन कैटेगरी में शामिल किया जाना चाहिए।

Supreme Court Recruitment: जूनियर कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा की आंसर की जारी, रिजल्ट से पहले उम्मीदवार तुरंत चेक करें अपने जवाब

UPPSC का 9 जनवरी 2020 का आदेश भी रद्द

इस मामले में अदालत ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के 9 जनवरी 2020 के कार्यालय ज्ञापन को भी रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने आयोग को निर्देश दिया कि APO प्रारंभिक परीक्षा की मेरिट सूची नए सिरे से तैयार की जाए। इसके बाद संशोधित मेरिट के आधार पर मुख्य परीक्षा की प्रक्रिया दोबारा आयोजित की जाए।

182 पदों पर होनी थी APO भर्ती

Exam Success Mantra: परीक्षा में अच्छे नंबर पाने का सपना होगा पूरा, बस रोजाना पढ़ाई में शामिल करें ये पांच बदलाव

दरअसल, UPPSC ने 16 सितंबर 2025 को सहायक अभियोजन अधिकारी यानी APO के करीब 182 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इन पदों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया था। भर्ती में 27 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए रखे गए थे। इसके अलावा 67 पद अनुसूचित जाति, 9 पद अनुसूचित जनजाति, 61 पद अन्य पिछड़ा वर्ग और 18 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS के लिए निर्धारित किए गए थे।

Location :  Prayagraj

Published :  25 November 2026, 7:27 PM IST

Advertisement