CJP नेता सौरव दास संकट में, MEA ने नोटिस जारी कर पासपोर्ट संबंधी कई जानकारियां मांगी

विदेश मंत्रालय ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास को जारी कारण बताओ नोटिस पर स्पष्टीकरण दिया है। मंत्रालय के मुताबिक, उनके पासपोर्ट आवेदन में जन्मस्थान से जुड़ी विसंगति सामने आई थी। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने 23 नवंबर 2026 को नोटिस जारी कर सात दिनों में जवाब मांगा है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 25 November 2026, 8:18 PM IST
google-preferred

New Delhi: विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट की। मंत्रालय के मुताबिक, सौरव दास के पासपोर्ट आवेदन में कुछ गलतियां और विसंगतियां पाई गई थीं। इसी आधार पर चेन्नई स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) ने उन्हें नोटिस जारी किया है।

हर दो हफ्ते में होने वाली प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया में आवेदक को सही जानकारी देना जरूरी है। यदि अधिकारियों को आवेदन में किसी तरह की विसंगति मिलती है या तथ्यों को छिपाए जाने का पता चलता है, तो आवेदक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। प्रवक्ता के मुताबिक, इस नोटिस का उद्देश्य आवेदक को अपना पक्ष रखने का अवसर देना है। यानी आवेदन में मिली गड़बड़ी या अंतर को लेकर संबंधित व्यक्ति से स्पष्टीकरण मांगा जाता है।

ये भी पढ़ें: CJP New Avatar: सीजेपी नेता सौरभ दास बने स्टूडेंट, हापुड़ की स्कूल छात्रों संग ली क्लास

चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने 23 नवंबर को भेजा नोटिस

रणधीर जायसवाल ने बताया कि संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर चेन्नई स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने 23 नवंबर 2026 को सौरव दास को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

MEA ने बताई पासपोर्ट प्रक्रिया (Image Source: X)

इस नोटिस में उनसे सात दिनों के भीतर अपने जन्मस्थान के बारे में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सौरव दास को यह भी सलाह दी गई है कि जब तक वह नोटिस का जवाब नहीं दे देते, तब तक इस पासपोर्ट का इस्तेमाल न करें। जन्मस्थान से जुड़ी जानकारी को लेकर मांगा गया यह स्पष्टीकरण पासपोर्ट आवेदन में पाई गई विसंगति से संबंधित है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि संबंधित एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने यह कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें: Video: संविधान दिवस पर SIR विवाद को लेकर दिल्ली में बड़ा मार्च, क्या पीस बॉन्ड की शर्तें रोकेंगी CJP के तीनों नेताओं को?

आवेदक को देनी चाहिए सही जानकारी

प्रेस ब्रीफिंग में रणधीर जायसवाल ने पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, "पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया में आवेदक को सही जानकारी देनी होती है। अगर किसी भी स्तर पर अधिकारियों को कोई विसंगति मिलती है या पता चलता है कि तथ्यों को छिपाया गया है, तो हम आवेदक को 'शो-कॉज नोटिस' जारी करते हैं, ताकि वे इस मामले पर अपना पक्ष रख सकें।"

उन्होंने आगे बताया कि संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर ही चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने सौरव दास को नोटिस भेजा है। विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन करते समय सभी जानकारियां सही देना जरूरी है। यदि जांच के दौरान किसी विवरण में अंतर या विसंगति सामने आती है, तो आवेदक से नोटिस के माध्यम से जवाब मांगा जा सकता है। फिलहाल सौरव दास को अपने जन्मस्थान के संबंध में सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देना है। मंत्रालय की ओर से उन्हें जवाब देने तक पासपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह भी दी गई है।

Location :  New Delhi

Published :  25 November 2026, 8:18 PM IST

Advertisement