ट्रेनों और स्टेशनों से मोबाइल उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार! GRP बांदा ने झाड़ियों के पास से दबोचा, 2 कीमती फोन बरामद

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वालों के खिलाफ जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में जीआरपी बांदा की टीम ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 29 October 2026, 7:08 PM IST
google-preferred

Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वालों के खिलाफ जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में जीआरपी बांदा की टीम ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद दोनों मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 13,500 रुपये है।

बांदा रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बीरेंद्र कुमार (29) पुत्र मंजू कोरी के रूप में हुई है। वह चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सिमरिया चरनदासी, हनवां का निवासी है। जीआरपी टीम ने 29 अक्टूबर 2026 को बांदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की ओर अतर्रा आउटर क्षेत्र में माल गोदाम के पीछे नीम और पीपल के पेड़ों के पास से उसे गिरफ्तार किया।

झांसी में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: वंदना स्वीट्स, बीकानेर वाला और चेलाराम स्वीट्स पर मारा छापा

सैमसंग और ओप्पो के मोबाइल बरामद

जीआरपी बांदा ने आरोपी के कब्जे से सैमसंग कंपनी का नीले रंग का एक मोबाइल फोन और ओप्पो कंपनी का पीले रंग का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों मोबाइल फोन जीआरपी बांदा में दर्ज दो अलग-अलग मामलों से जुड़े हैं। इन मामलों में मुकदमा अपराध संख्या 41/2026 और 60/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(सी) और 317(2) में कार्रवाई की गई है।

रेलवे स्टेशन पर शातिर मोबाइल चोर (Img: Dynamite News)

रेलवे पुलिस के अभियान के तहत कार्रवाई

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन तथा अन्य कीमती सामान की चोरी रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झांसी के पर्यवेक्षण में जीआरपी बांदा की टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर यात्रियों के मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी करने की घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। उसके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

झांसी के मऊरानीपुर में करोड़ों की चोरी, सर्राफा व्यापारी के बैग से 5 करोड़ की ज्वेलरी और 15 लाख नकदी गायब

जीआरपी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

इस कार्रवाई में जीआरपी बांदा के प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ सिंह, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह और कांस्टेबल अभिषेक सिंह के साथ आरपीएफ पोस्ट बांदा के कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

जीआरपी पुलिस का कहना है कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा। यात्रियों को भी यात्रा के दौरान अपने मोबाइल फोन और कीमती सामान का ध्यान रखने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को देने की सलाह दी गई है।

Location :  Jhansi

Published :  29 October 2026, 7:08 PM IST

Related News

Advertisement