हिंदी
हीरो मोटोकॉर्प नई बाइक (सोर्स-Pintrest)
New Delhi: भारत के टू-व्हीलर बाजार में प्रीमियम बाइक प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दिग्गज अमेरिकी मोटरसाइकिल निर्माता हार्ले-डेविडसन (Harley Davidson) अपनी एक और नई बाइक भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। देश की जानी-मानी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के साथ मिलकर इस नई मोटरसाइकिल को तैयार किया जा रहा है, जो कंपनी की सबसे सस्ती बाइक साबित हो सकती है।
सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नई बाइक का नाम Harley Davidson X350T हो सकता है। डिजाइन के मामले में यह बाइक काफी हद तक हार्ले की ही दूसरी बाइक जैसी नजर आती है। इसमें रोडस्टर अनुपात, क्लासिक गोल एलईडी हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक और चौड़े हैंडलबार को बरकरार रखा गया है।
बाइक के लुक को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए इसमें नए ग्राफिक्स और एक शानदार ऑरेंज कलर स्कीम दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके संभावित कलर ऑप्शंस में ब्लैक, रेड और मिलिट्री ग्रीन शामिल हो सकते हैं।
Auto News: खत्म हुआ इंतजार! नई टाटा सिएरा SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, जानें फीचर्स
कम कीमत में आने के बावजूद इस बाइक में राइडर्स की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। फीचर्स के तौर पर इसमें निम्नलिखित चीजें मिलने की उम्मीद है-
सस्पेंशन और ब्रेकिंग: इसमें यूएसडी (USD) फ्रंट फोर्क्स, ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर और सुरक्षा के लिए डुअल-चैनल ABS दिया गया है।
कंसोल और लाइटिंग: बाइक में पोट्रेट-ओरिएंटेड टीएफटी (TFT) इंस्ट्रूमेंट कंसोल और पूरा एलईडी लाइटिंग सेटअप मिल सकता है।
अन्य खूबियां: इसमें पीछे बैठने वाले यात्री के लिए स्टेप्स प्रोफाइल वाली सिंगल-पीस सीट और एक छोटा फ्लाईस्क्रीन दिया गया है, जो इसके रोडस्टर लुक को और बढ़ाता है। साथ ही, इसमें इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी यानी राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी मिलने के संकेत भी मिले हैं।
हीरो और हार्ले की नई X350T बाइक (सोर्स-Pintrest)
इस बाइक का सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में देखने को मिलेगा। वर्तमान में आने वाली X440T में 400cc का ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 27bhp की पावर और 38nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
वहीं, नई X350T में लगभग 349cc का इंजन दिया जा सकता है, जो करीब 25bhp की पावर और 35nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम हो सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Auto News: Mahindra XEV 9S इस हफ्ते मार्केट में, क्या हैं फीचर्स और कौन सी SUVs को मिलेगी चुनौती?
मौजूदा X440T मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 2.86 लाख रुपये है और यह विविड ब्लैक, पर्ल व्हाइट, पर्ल ब्लू और पर्ल रेड जैसे चार मोनो-टोन रंगों में आती है।
आने वाले हफ्तों में इस नई मोटरसाइकिल के लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है। चूंकि यह बाइक 350cc के दायरे में आएगी, इसलिए इसे टैक्स में भी फायदा मिलेगा। टैक्स की इस छूट के चलते यह बाइक और भी किफायती कीमत पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो सकेगी।
Location : New Delhi
Published : 30 October 2026, 12:10 PM IST