हिंदी
Mahindra 27 नवंबर को XEV 9S लॉन्च करेगी, जो भारत की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी। 79 kWh बैटरी, 656 किमी रेंज, प्रीमियम फीचर्स और उन्नत सुरक्षा के साथ यह EV बाजार में बड़ा बदलाव ला सकती है। कीमत लगभग ₹20 लाख से शुरू हो सकती है।
लॉन्च से पहले चर्चा में Mahindra XEV 9S (Img Source: Google)
New Delhi: Mahindra भारत के इलेक्ट्रिक SUV बाजार में एक बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी 27 नवंबर को अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 9S को आधिकारिक रूप से पेश करेगी। यह SUV इसलिए खास है क्योंकि इसे भारत की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV के रूप में लॉन्च किया जाएगा। Mahindra की उन्नत INGLO EV प्लेटफॉर्म पर बनी यह SUV कंपनी की इलेक्ट्रिक लाइनअप को नई दिशा देने वाली है।
XEV 9S के इंटीरियर में Mahindra ने कई हाई-एंड प्रीमियम फीचर्स जोड़े हैं। सामने आए इंटीरियर क्लिप्स में दिखाई देता है कि:
Mahindra XEV 9S भारत में जल्द लॉन्च (Img Source: Google)
इसके अलावा SUV में 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार फीचर्स, मल्टीपल ड्राइव मोड्स, और एडवांस्ड टच स्क्रीन इंटरफेस जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
Auto News: स्टाइलिश लुक और दमदार परफॉर्मेंस वाली रॉयल एनफील्ड हंटर 350 बनी युवाओं की पहली पसंद
Mahindra XEV 9S की सबसे खास बात इसका बड़ा 79 kWh बैटरी पैक है, जो इसे अन्य इलेक्ट्रिक SUVs से अलग बनाता है। कंपनी के मुताबिक, यह SUV एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 656 किलोमीटर तक चल सकती है, जो इसे भारत की सबसे लंबी रेंज देने वाली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV बना सकती है। इस रेंज के चलते यह लंबे सफर और फैमिली ट्रिप्स के लिए बेहद उपयोगी विकल्प बनने वाली है। मोटर की पावर, टॉर्क और स्पीड से जुड़े तकनीकी विवरण लॉन्च के दिन सामने आएंगे।
हालांकि Mahindra ने कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि XEV 9S की शुरुआती कीमत लगभग ₹20 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है। फीचर्स और रेंज को देखते हुए यह कीमत काफी प्रतिस्पर्धी मानी जा रही है।
वर्तमान समय में भारत में कोई भी सीधी 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV मौजूद नहीं है, इसलिए XEV 9S अपने सेगमेंट में पहली होगी। लेकिन यह टक्कर दे सकती है:
Kia Carens Clavis EV
Tata Harrier EV
Tata Sierra EV (अपकमिंग)
Mahindra XEV 9S के आने से पारिवारिक इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बाजार में नई ऊर्जा आने वाली है।