हिंदी
सारा अली खान (Source: Pinterest)
New Delhi: केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान एक बार फिर चर्चा में हैं। उनके मंदिर जाने पर मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी की ओर से आपत्ति जताई गई और इसे लेकर फतवा जारी किया गया। इस विवाद के बीच सारा का साल 2023 का एक पुराना बयान भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। उस समय उन्होंने मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर जाने को लेकर ट्रोल करने वालों को साफ जवाब दिया था।
जानकारी के मुताबिक, 25 अक्टूबर को सारा अली खान केदारनाथ मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान वह दर्शन के लिए कतार में खड़ी नजर आईं। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर के बाहर हाथ जोड़कर प्रार्थना भी की।
इसके बाद बरेली के मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उनके मंदिर जाने पर आपत्ति जताई। एक वीडियो बयान में उन्होंने कहा कि किसी दूसरे धर्म की धार्मिक गतिविधियों में शामिल होना शरिया के अनुसार जायज नहीं है। मौलाना ने सारा के इस कदम को हराम बताते हुए उनसे माफी मांगने और तौबा करने की बात कही।
अमित शाह का बड़ा ऐलान: 2027 में BJP की सरकार बनी तो यूपी में लागू करेंगे ‘समान नागरिक संहिता
सारा अली खान को मंदिरों में जाने को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। हालांकि, साल 2023 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपनी धार्मिक आस्था और निजी पसंद को लेकर खुलकर बात की थी।
सारा ने कहा था कि वह अपने काम को गंभीरता से लेती हैं और अगर दर्शकों को उनका काम पसंद नहीं आता तो उन्हें बुरा लगता है। लेकिन उनकी निजी मान्यताएं उनका अपना मामला हैं।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा था, "मैं उसी श्रद्धा के साथ अजमेर शरीफ जाऊंगी, जिस श्रद्धा के साथ मैं बंगला साहिब या महाकाल जाऊंगी। मैं वहां जाना जारी रखूंगी। लोग जो चाहें कह सकते हैं, मुझे कोई दिक्कत नहीं है।"
अपने बयान में सारा ने यह भी कहा था कि वह ऊर्जा में विश्वास रखती हैं। उनके मुताबिक, किसी जगह की ऊर्जा उन्हें अच्छी लगती है तो वह वहां जाना पसंद करती हैं। उनके इस पुराने बयान को मौजूदा विवाद के बीच फिर से साझा किया जा रहा है।
अमित शाह का बड़ा ऐलान: 2027 में BJP की सरकार बनी तो यूपी में लागू करेंगे ‘समान नागरिक संहिता
सारा अली खान इन दिनों आयुष्मान खुराना के साथ अपनी फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन यानी 29 अक्टूबर तक भारत में करीब 31.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 46.28 करोड़ रुपये बताया गया है।
Location : New Delhi
Published : 30 October 2026, 2:47 PM IST