जानिए कौन हैं सारा अली खान के कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप बाजवा? बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक है कनेक्शन
बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान और उनके कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप बाजवा की अफवाहें सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में दोनों को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में एक साथ देखा गया, जिससे उनके रिश्ते को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। अर्जुन प्रताप बाजवा न केवल एक अभिनेता और संगीतकार हैं, बल्कि वे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के शौकीन भी हैं।