दिवाली गिफ्ट के नाम पर जबरन पैसे और नौकरी का लालच: गुरुग्राम में दो युवतियों से स्कॉर्पियो सवार महिला और अधेड़ की शर्मनाक हरकत!

गुरुग्राम के सेक्टर-70 में टहलने निकलीं दो युवतियों के साथ स्कॉर्पियो सवार महिला और नशे में धुत एक अधेड़ ने डरावनी हरकत की। आरोपियों ने रास्ता पूछने के बहाने घेरकर कार में बैठने और साथ खाना खाने का दबाव बनाया, पैसे थोपे और पीजी के बाहर 30 मिनट तक गाड़ी खड़ी कर पीछा किया।

Updated : 30 October 2026, 2:47 PM IST
google-preferred

Gurugram: रात के समय सुकून के दो पल बिताने के लिए घर से बाहर टहलने निकलीं दो युवतियों के लिए यह अनुभव किसी डरावने सपने जैसा साबित हुआ। सेक्टर-70 स्थित ट्यूलिप चौक के पास हुई इस घटना ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कॉर्पियो सवार एक महिला और अधेड़ उम्र के व्यक्ति द्वारा युवतियों को घेरकर परेशान किए जाने का मामला सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मॉल से लौटते समय हुआ सामना

घटना का शिकार हुई एक युवती ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा करते हुए पूरी वारदात बयां की है। उसके मुताबिक, वह और उसकी रूममेट रात करीब 8:45 बजे अपने पीजी से टहलने के लिए निकली थीं। बाजार से गुजरते हुए दोनों गुरुग्राम के एक प्रसिद्ध मॉल तक गईं। इसके बाद रात करीब 10:10 बजे वे वापस अपने पीजी की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक स्कॉर्पियो कार आकर उनके पास रुकी, जिसमें एक युवती (करीब 25 वर्ष) और एक अधिक उम्र का व्यक्ति (लगभग 45 वर्ष से ज्यादा) सवार थे।

नैनीताल झील में अचानक कूद गया 6 साल का बच्चा, फिर जो हुआ उसने जीत लिया सबका दिल

पता पूछने के बहाने शुरू की बातचीत और की अभद्रता

कार में बैठी महिला ने दोनों युवतियों को रोककर आसपास के किसी लग्जरी पीजी के बारे में जानकारी मांगी। युवतियों ने मददगार रुख अपनाते हुए न सिर्फ उन्हें सही जानकारी दी, बल्कि सुविधा के लिए एक ब्रोकर का संपर्क नंबर भी दे दिया।

लेकिन इसके तुरंत बाद कार में बैठे व्यक्ति ने बातचीत का रुख बदलते हुए अनुचित व्यक्तिगत सवाल पूछने शुरू कर दिए। वह युवतियों को नौकरी और पैसों का लालच देने लगा। पीड़िता का कहना है कि वह व्यक्ति नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। उसने युवतियों को अपने करीब आने के लिए कहा, जिस पर असहज महसूस होने पर युवतियों ने दूरी बना ली। जब युवतियों ने डर जताया, तो उस व्यक्ति ने उन पर फब्तियां कसीं और दिवाली के तोहफे के नाम पर जबरन उनकी जेब में 500-500 रुपये ठूंसने की कोशिश की। युवतियों द्वारा लगातार मना करने के बावजूद आरोपी ने जबरदस्ती उनके पास पैसे रख दिए।

2027 में तीसरी बार सत्ता की तैयारी! BJP कार्यसमिति में बनेगा यूपी चुनाव का पूरा प्लान

जान बचाने के लिए भागीं, पर जारी रहा खौफ

हालात तेजी से बिगड़ते देख दोनों युवतियां किसी तरह वहां से भाग निकलीं, लेकिन उनका पीछा नहीं छोड़ा गया। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवारों ने भाग रही युवतियों का फिर से पीछा किया और उनके पीजी के बाहर आकर लगभग आधे घंटे तक अपनी गाड़ी खड़ी रखी। इस पूरी घटना ने युवतियों को मानसिक रूप से झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल, इस सनसनीखेज खुलासे के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई जा रही है।

Location :  Gurugram

Published :  30 October 2026, 2:47 PM IST

Advertisement