हिंदी
Visakhapatnam : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सोमवार रात को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के एक संयंत्र में भीषण धमाका हो गया जिसके बाद प्लांट में भीषण आग लग गई। धमाके के बाद ऊंची आग की ऊंची लपटें उठने लगी। घने धुएं ने आसपास के इलाके को घेर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।
आगजनी के बाद आसमान में छाया धुएं का गुबार
जानकारी के अनुसार रिफाइनरी की Unit-3 के क्रूड प्रोसेसिंग यूनिट में धमाका हुआ। DCP ऐश्वर्या रस्तोगी ने बताया कि 5 फायर टेंडर पहले पहुंचे, फिर और मंगाए गए।आग से पूरा इलाका काले धुएं से भर गया, आसपास की मलकापुरम, गाजुवाका इलाके में दहशत फैल गई।
आग पर काबू पाने के लिए तुरंत दमकल गाड़ियां तैनात की गईं और फायर फाइटिंग टीमें आग को नियंत्रित करने के काम में जुट गईं।
HPCL के एक अधिकारी ने बताया कि रिफाइनरी की 'रेसिड्यू अपग्रेडेशन फैसिलिटी' (RUF) में मौजूद एक 'पिच टैंक' में आग लगी। उन्होंने बताया कि टैंक में रखे पदार्थ की विस्कोसिटी (गाढ़ापन) बहुत अधिक थी, जिस वजह से धुआं काफी घना था।
अधिकारियों ने बताया कि धुआं खतरनाक नहीं है । राहत कार्य जारी है और अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। एहतियात के तौर पर रिफाइनरी अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया। प्रभावित परिसर में लोगों के प्रवेश को रोकने के लिए परिसर के चारों ओर पुलिस बल तैनात किए गए।
हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने या जान जाने की कोई खबर नहीं है। संपत्ति को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका आकलन कल किया जाएगा।
साल 1957 में शुरू हुई थी रिफाइनरी
विशाखापट्टनम में स्थित यह प्रमुख ऑयल रिफाइनरी (HPCL विशाख रिफाइनरी) साल 1957 में शुरू की गई थी। यह भारत के पूर्वी तट की सबसे पुरानी और बड़ी रिफाइनरियों में से एक है, जो कच्चे तेल से पेट्रोल, डीजल और गैस बनाने का काम करती है।
इमरान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट की कड़ी फटकार, बोले- भारत में रहकर राजनीतिक प्रदर्शन क्यों?
यह भारत के पूर्वी तट की सबसे पुरानी और बड़ी रिफाइनरियों में से एक है, जो कच्चे तेल से पेट्रोल, डीजल और गैस बनाने का काम करती है।
Location : Visakhapatnam
Published : 2 November 2026, 11:29 PM IST
No related posts found.