हिंदी
बाबा बैद्यनाथ धाम में CJI सूर्यकांत ने की पूजा (IMG: Dynamite News)
Deoghar: झारखंड के देवघर में देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। देवघर एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान उपायुक्त (DC) सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक (SP) प्रवीण पुष्कर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद सीजेआई सीधे बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।
सीजेआई सूर्यकांत का राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने से इनकार, सामने आई यह बड़ी वजह
बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मुख्य न्यायाधीश न्यायिक प्राधिकरण की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। देवघर में निर्धारित कार्यक्रम पूरा करने के बाद सीजेआई रांची के लिए रवाना होंगे। उनके आगमन और कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा, उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर और डीआईजी अंबर लकड़ा समेत कई न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।
देश के CJI पहुंचे बाबा बैद्यनाथ धाम! देवघर में पूजा-अर्चना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
#CJI #Suryakant #BreakingNews #SupremeCourt #DynamiteNews https://t.co/z6F8DpwFSq
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 2, 2026
सीजेआई के दौरे को देखते हुए देवघर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सुरक्षा कारणों से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। प्रशासन और पुलिस की ओर से कार्यक्रम के दौरान निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
सीजेआई के कोर्ट परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने विशेष प्रोटोकॉल तैयार किया है। जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि कोर्ट परिसर में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जिन्हें प्रशासन की तरफ से अधिकृत किया गया है। बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
Location : Deoghar
Published : 2 November 2026, 6:17 PM IST
Topics : Baba Baidyanath Dham CJI Deoghar Visit CJI Surya Kant Deoghar News Surya Kant Jharkhand Visit