हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Image Source: internet)
Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपने ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला भोपाल के मालीखेड़ी इलाके का है। यहां एक युवक ने अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर से निकल गया। बाद में युवक ने ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
महराजगंज में आम के बगीचे में मिला युवक का शव, पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने घर में इस वारदात को अंजाम दिया। उसने अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों को निशाना बनाया। चारों की गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। घर में एक साथ चार लोगों के शव मिलने की खबर से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या और इसके बाद युवक की मौत की खबर से इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि परिवार के चार सदस्यों की हत्या करने के बाद युवक घर से फरार हो गया था। इसके बाद उसने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। इस तरह घटना में युवक समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सहारनपुर पहुंचे आकाश आनंद, 2027 चुनाव की तैयारी तेज; नरेश सैनी को नकुड़ से उतारने का हो सकता है ऐलान
यह घटना भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी इलाके की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल शुरू की। फिलहाल युवक ने परिवार के चार सदस्यों की हत्या क्यों की और इस वारदात के पीछे क्या वजह थी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
Location : Bhopal
Published : 2 November 2026, 3:25 PM IST