हिंदी
वारदात के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल हुआ (Image: X)
Kanpur News: साढ़ थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में आधी रात को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। 28 वर्षीय अतुल उर्फ गोपाल तिवारी महिला के बुलाने पर उसके घर पहुंचा था। आरोप है कि वहां महिला के पति और ससुर ने उसे बंधक बनाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, अतुल उर्फ गोपाल तिवारी आधी रात को सुमन के बुलाने पर उसके घर पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान सुमन के पति विकास और ससुर कल्लू अवस्थी ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने उसे बंधक बनाकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पिटाई के कारण युवक की हालत गंभीर हो गई।
वारदात के बाद घर में छाया मातम (सोर्स: एक्स)
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल अतुल को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महिला सुमन, उसके पति विकास, ससुर कल्लू अवस्थी और सास को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Location : Kanpur
Published : 1 November 2026, 3:32 PM IST