‘साहब! जान बचाइए, मैं तो गार्ड हूँ…’ दस हजार की सैलरी, 3 करोड़ को टैक्स नोटिस, हार्ट अटैक आते-आते बचा कर्मचारी
कानपुर के नौबस्ता में 10 हजार पाने वाले सुरक्षा गार्ड को 3.14 करोड़ का जीएसटी नोटिस मिला। राशन कार्ड भी रद्द हुआ। पीड़ित एक साल से चक्कर काट रहा था। कमिश्नर के आदेश पर एफआईआर दर्ज।