हमीरपुर में रोडवेज बस और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत, सात घायल; परीक्षा देने जा रहे थे बच्चे

हमीरपुर के बिवार कस्बे के बाहर राठ-हमीरपुर मार्ग पर रविवार सुबह रोडवेज बस और ट्रैक्टर की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। इनमें छात्रवृत्ति की परीक्षा देने भरुआ सुमेरपुर जा रहे कुछ बच्चे भी शामिल हैं। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 1 November 2026, 1:16 PM IST
google-preferred
Hapurpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में रविवार सुबह राठ-हमीरपुर मार्ग पर तेज रफ्तार रोडवेज बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। ये बच्चे छात्रवृत्ति की परीक्षा देने के लिए भरुआ सुमेरपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन की हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बिवार कस्बे के बाहर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह हमीरपुर जनपद के बिवार कस्बे के बाहर राठ-हमीरपुर मार्ग पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में सवार लोगों को चोटें आईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों की मदद के लिए स्थानीय लोग भी आगे आए।

छतिग्रस्त बस

छतिग्रस्त बस

सात लोग घायल, तीन जिला अस्पताल रेफर

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना बिवार पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी सात घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छानी पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान तीन लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया। घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि, सभी घायलों की पहचान और उनकी चोटों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

छात्रवृत्ति की परीक्षा देने जा रहे थे बच्चे

हादसे में घायल हुए बच्चों को लेकर बताया गया कि वे छात्रवृत्ति की परीक्षा देने के लिए भरुआ सुमेरपुर जा रहे थे। परीक्षा में शामिल होने के लिए निकले बच्चों का सफर हादसे की वजह से बीच रास्ते में ही रुक गया। दुर्घटना के बाद बच्चों और अन्य घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, यातायात कराया सामान्य

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली। दुर्घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद यातायात सुचारु करा दिया गया। फिलहाल राठ-हमीरपुर मार्ग पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

Location :  Hamirpur

Published :  1 November 2026, 1:16 PM IST

Advertisement