INDIA Bloc Rally: विरोध-प्रदर्शन का पूरा हिसाब-किताब, जानें रामलीला मैदान में रैली के लिए कितना देना पड़ता है किराया

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली बुलाई है। इस बीच रामलीला मैदान का प्रबंधन करने वाले एमसीडी और डीडीए के मैदानों का किराया गणित चर्चा में है। आइए जानते हैं कितने में बुक होता है रामलीला मैदान का वो हिस्सा...

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 1 November 2026, 1:07 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली में रविवार को राजनीति के साथ-साथ एक अहम सवाल भी चर्चा में है कि राजधानी में बड़े विरोध प्रदर्शन के लिए आखिर कितनी कीमत चुकानी पड़ती है? वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA रामलीला मैदान में रैली कर रहा है। इस प्रदर्शन के जरिए विपक्ष चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के सामने अपनी आपत्तियां रख रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है।

रामलीला मैदान की बुकिंग का खर्च कितना है?

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान का प्रबंधन दिल्ली नगर निगम (MCD) करता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वहां एक दिन का कार्यक्रम आयोजित करने का कुल खर्च 1,21,080 रुपये है, जिसमें 18% GST भी शामिल है।

Rahul Gandhi Rally: 1 नवंबर की रैली पर BJP ने राहुल गांधी को क्यों घेरा? 1984 के दंगों की बरसी का उठाया मुद्दा

इस कुल खर्च में 50,000 रुपये का दैनिक किराया, 50,000 रुपये की रिफंडेबल (वापस मिलने वाली) सुरक्षा जमा राशि (सिक्योरिटी डिपॉजिट), 5,000 रुपये की ग्राउंड सिक्योरिटी फीस, 4,000 रुपये की सफाई फीस और 2,000 रुपये की लाइसेंस फीस शामिल है। इसके अलावा इसमें 10,080 रुपये GST के रूप में जुड़ते हैं।

हालांकि, जब 50,000 रुपये की सुरक्षा जमा राशि वापस मिल जाती है, तो आयोजकों को होने वाला असल खर्च 71,080 रुपये रह जाता है।

विरोध प्रदर्शनों के लिए विशेष छूट

MCD के नियमों के तहत रामलीला मैदान में राजनीतिक और सामाजिक विरोध प्रदर्शनों के लिए बुकिंग करने पर सामान्य किराए की दरों में छूट मिल सकती है। इसका लाभ उठाने के लिए आयोजकों को दिल्ली पुलिस से 'अनापत्ति प्रमाण पत्र' (NOC) लेना होता है। ऐसे आयोजनों के लिए रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट (सुरक्षा राशि) को घटाकर 5,000 कर दिया गया है। आवेदन संबंधित संगठन या राजनीतिक दल के आधिकारिक लेटरहेड पर आधार कार्ड के विवरण के साथ ऑफलाइन जमा करने होंगे।

Rahul Gandhi: काफिले की गाड़ियों में टक्कर के बाद बड़ा एक्शन, यूपी DGP ने हादसे की जांच के लिए की SIT गठित

अब दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कहां किए जा सकते हैं?

11 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एक आदेश के बाद जंतर-मंतर को अधिकृत विरोध प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है। अब बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के लिए तीन जगहें तय की गई हैं:

1. रामलीला मैदान: मध्य दिल्ली में स्थित इस मैदान का प्रबंधन MCD द्वारा किया जाता है।
2. बुराड़ी मैदान: उत्तरी दिल्ली में स्थित इस मैदान की देखरेख DDA द्वारा की जाती है।
3. CBD ग्राउंड: शाहदरा में स्थित यह मैदान भी DDA के अंतर्गत आता है।

Location :  New Delhi

Published :  1 November 2026, 1:05 PM IST

Related News

Advertisement