सिर्फ18 खुशनसीबी के लिए! भारत में 4.90 करोड़ रुपये की रेंज रोवर एसवी सवाई लॉन्च, जानिये पूरी खासियत

लैंड रोवर ने भारत में 4.90 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर नई रेंज रोवर एसवी सवाई कलेक्शन लॉन्च कर दी है। जयपुर, जोधपुर और जैसलमेर की संस्कृति से प्रेरित इस लिमिटेड एडिशन की सिर्फ18 यूनिट्स बनाई गई हैं, जो वी8 इंजन और 4-सीटों के लग्जरी केबिन से लैस हैं।

Updated : 1 November 2026, 1:41 PM IST
google-preferred

New Delhi: लग्जरी वाहनों की दुनिया में अपनी खास पहचान रखने वाली ब्रिटिश निर्माता कंपनी लैंड रोवर (Land Rover) ने भारतीय बाजार के लिए एक बेहद खास और एक्सक्लूसिव सीरीज पेश की है। कंपनी ने अपनी नई 'रेंज रोवर एसवी सवाई कलेक्शन' (Range Rover SV Sawai Collection) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में इस प्रीमियम कलेक्शन की एक्स-शोरूम कीमत 4.40 नहीं बल्कि 4.90 करोड़ रुपये तय की गई है। इस सीरीज को भारत के प्रति ब्रांड के खास जुड़ाव और यहां की ऐतिहासिक संस्कृति को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

केवल 18 यूनिट्स तक सीमित है यह खास कलेक्शन

रेंज रोवर का यह नया कलेक्शन अपनी दुर्लभता और बेजोड़ शिल्प कौशल के लिए जाना जाएगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने पूरी दुनिया में इस कलेक्शन की कुल 18 यूनिट्स ही तैयार की हैं। भारत के लिए डिजाइन की गई यह ब्रांड की तीसरी खास बीस्पोक (Bespoke) सीरीज है। इससे पहले लैंड रोवर भारत में 'एसवी रणथंभौर' और 'एसवी मसारा' जैसे एडिशन भी पेश कर चुका है। इस बार कंपनी ने राजस्थान की समृद्ध विरासत को अपनी कारों के जरिए दर्शाने का अनूठा प्रयास किया है।

Auto News: खत्म हुआ इंतजार! नई टाटा सिएरा SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, जानें फीचर्स

राजस्थान के तीन ऐतिहासिक शहरों से प्रेरित हैं एडिशन

सवाई कलेक्शन को तीन अलग-अलग विशेष एडिशन में बांटा गया है, जो राजस्थान के तीन प्रसिद्ध सांस्कृतिक शहरों- जयपुर, जोधपुर और जैसलमेर की वास्तुकला से प्रेरित हैं। इन तीनों एडिशन के नाम सवाई जयपुर, सवाई जोधपुर और सवाई जैसलमेर रखे गए हैं। हर एडिशन की केवल छह-छह यूनिट ही बनाई गई हैं, जिससे इस पूरे ग्लोबल कलेक्शन में कुल 18 गाड़ियां ही उपलब्ध होंगी।

इन सभी गाड़ियों में कुछ खास डिजाइन एलिमेंट्स एक जैसे रखे गए हैं, जैसे कि 23 इंच के स्टाइलिश शैम्पेन अलॉय व्हील, एटलस सिल्वर एक्सटेरियर पैक और 24-कैरेट गोल्ड-प्लेटेड सराउंड वाली प्रतिष्ठित रेंज रोवर ब्रांडिंग। इसके अलावा, हर गाड़ी के इंटीरियर में एक विशेष पर्सनलाइज्ड प्लाक (तख्ती) दी गई है, जिस पर संबंधित एडिशन का नाम और '1 of 6' अंकित किया गया है, जो इसकी एक्सक्लूसिविटी को और बढ़ाता है।

Range Rover SV Sawai (1)

रेंज रोवर एसवी सवाई (सोर्स-Pinterest)

तीनों एडिशन की अपनी-अपनी अनोखी खूबियां

सवाई जयपुर एडिशन: 'पिंक सिटी' के नाम से मशहूर जयपुर की संस्कृति से प्रेरित इस मॉडल में एक खूबसूरत रोज-टिंटेड एक्सटीरियर दिया गया है। इसके केबिन के भीतर इक्रू और डीप गार्नेट कलर का शानदार कॉम्बिनेशन मिलता है। इसकी सीटों पर की गई एम्ब्रॉयडरी जयपुर के प्रसिद्ध हवा महल के 'झरोखा' पैटर्न से प्रेरित है, जबकि स्टीयरिंग व्हील को डीप गार्नेट और एबोनी लेदर फिनिश दी गई है।

सवाई जोधपुर एडिशन: 'ब्लू सिटी' जोधपुर की थीम पर आधारित इस एडिशन में सॉफ्ट ब्लू एक्सटीरियर के साथ पर्लिनो और रिवेरा थीम वाला केबिन दिया गया है। इसकी सीटों की सिलाई और एम्ब्रॉयडरी महलों और किलों की प्रसिद्ध 'जाली' वास्तुकला से प्रेरित है। साथ ही, इसके फ्लोर कारपेट को लिबर्टी ब्लू कलर और मैचिंग लेदर बाइंडिंग के साथ सजाया गया है।

सवाई जैसलमेर एडिशन: 'गोल्डन सिटी' जैसलमेर के सुनहरे बलुआ पत्थरों के रंगों को दर्शाते हुए इस एडिशन में गोल्डन एक्सटीरियर दिया गया है। इसके साथ पर्लिनो और कारावे ड्यूल-टोन का केबिन मिलता है। इसकी सीटों की एम्ब्रॉयडरी स्थानीय हस्तशिल्प की ब्लॉक प्रिंटिंग और जैसलमेर किले की अनूठी वास्तुकला की याद दिलाती है।

Auto News: रेनॉ ट्राइबर 2025 फेसलिफ्ट आई नए अंदाज़ में, किफायती दाम में मिलेगी ज्यादा सुरक्षित और ज्यादा कम्फर्ट

अति-आधुनिक और आरामदायक चार सीटों वाला केबिन

रेंज रोवर एसवी सवाई कलेक्शन की सभी 18 गाड़ियां लॉन्ग-व्हीलबेस रेंज रोवर एसवी प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं। इस लग्जरी गाड़ी के भीतर एक प्रीमियम चार-सीटों वाला लेआउट दिया गया है। विशेष तौर पर पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम का पूरा ध्यान रखते हुए रिक्लाइनिंग सीटें दी गई हैं, जिनमें हीटिंग, कूलिंग और मसाज जैसे आधुनिक फंक्शन शामिल हैं। इसके अलावा, रियर पैसेंजर्स के लिए हाई-क्वालिटी एंटरटेनमेंट स्क्रीन और फोल्ड-आउट टेबल जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं, जो सफर को बेहद आरामदायक बनाती हैं।

शक्तिशाली वी8 इंजन से है लैस

शानदार डिजाइन और आरामदायक इंटीरियर के साथ-साथ यह कार परफॉर्मेंस के मामले में भी बेहद दमदार है। रेंज रोवर एसवी सवाई कलेक्शन के तीनों एडिशन में एक शक्तिशाली 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो पेट्रोल V8 इंजन दिया गया है। यह इंजन 537hp की जबरदस्त पावर और 750Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन को एक स्मूथ आठ-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो ड्राइव करने के अनुभव को और अधिक बेहतरीन बनाता है।

Location :  New Delhi

Published :  1 November 2026, 1:41 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement