केपटाउन में शर्मनाक हार पर कप्तान कमिंस का छलका दर्द, हार के लिए गलत शॉट को जिम्मेदार ठहराया

पहली पारी में 100 रन की बढ़त के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को हार क्यों मिली? केपटाउन टेस्ट में बल्लेबाजों की किन गलतियों पर कप्तान पैट कमिंस ने नाराजगी जताई?

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 1 November 2026, 1:34 PM IST
google-preferred

New Delhi: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में मिली शिकस्त के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी 1-2 से गंवा दी। हार के बाद कप्तान पैट कमिंस ने टीम की बल्लेबाजी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए, जबकि लक्ष्य तक पहुंचने का मौका मौजूद था।

111 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलियाई टीम

केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले गए सीरीज के निर्णायक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 176 रन से शिकस्त दी। पांचवें दिन जीत के लिए 288 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम दबाव में बिखर गई और महज 111 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज 2 -1 से अपने नाम कर ली।

बल्लेबाजों की गलतियों पर कमिंस ने जताई नाराजगी

मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पैट कमिंस ने टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन पर निराशा जाहिर की। उन्होंने स्वीकार किया कि पांचवें दिन पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था, लेकिन परिस्थितियां इतनी खराब भी नहीं थीं कि रन बनाना मुश्किल हो जाता।

कमिंस के मुताबिक, बल्लेबाजों ने कई ऐसे फैसले लिए जिनसे टीम को नुकसान हुआ। उनका मानना था कि खिलाड़ियों को परिस्थितियों को समझते हुए धैर्य से खेलना चाहिए था। कुछ बल्लेबाजों ने ऐसे शॉट खेले, जिन्हें वे भविष्य में दोहराना नहीं चाहेंगे।

ये भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका : केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका दुनिया की Top टीम बनी

शुरुआती विकेट गिरने से बिगड़ा खेल

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने माना कि पारी की शुरुआत में विकेट गिरने से टीम मुश्किल में आ गई। 288 रन का लक्ष्य हासिल करने के लिए बल्लेबाजों को क्रीज पर समय बिताने और साझेदारी बनाने की जरूरत थी। हालांकि, लगातार विकेट गिरने से टीम संभल नहीं पाई। कमिंस ने यह भी माना कि पिछले कुछ समय से टीम का प्रदर्शन अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा है। ऐसे में खिलाड़ियों को अपनी कमियों पर काम करने और खेल में सुधार लाने की जरूरत है।

केपटाउन टेस्ट (Img- Pinterest)

टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने पर क्या बोले कप्तान?

मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर भी कमिंस ने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि टीम को उम्मीद थी कि पहले दिन तेज गेंदबाजों को पिच से अतिरिक्त मदद मिलेगी। हालांकि, मैच के दौरान परिस्थितियां उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहीं। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 329 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 429 रन बनाकर 100 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। पहली पारी में मजबूत स्थिति में पहुंचने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में लड़खड़ा गई। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन ने टीम की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

ये भी पढ़े: Megan Schutt Banned: ऑस्ट्रेलिया की स्टार गेंदबाज पर 2 मैचों का बैन, दवा से जुड़ी गलती पर मांगी माफी

हार से सबक लेने की जरूरत

केपटाउन टेस्ट में मिली हार ऑस्ट्रेलिया के लिए निराशाजनक रही। पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बाद भी टीम मुकाबला अपने नाम नहीं कर सकी। कप्तान पैट कमिंस की टिप्पणियों से साफ है कि बल्लेबाजी में सुधार करना टीम की प्राथमिकता होगी। अब देखना होगा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपनी गलतियों से कितना सीखते हैं और अगले मुकाबलों में किस तरह वापसी करते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  1 November 2026, 1:34 PM IST

Advertisement