आसमान से आफत की बौछार, रौद्र रूप में नदियां: चंद्रावल और सीहोर के उफान से कांपा हमीरपुर! क्या डूब जाएंगे दर्जनों गांव?
हमीरपुर में लगातार हो रही बारिश से चंद्रावल और सीहोर नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। मौदहा क्षेत्र के सिजनौडा, नारायच, भमोरा, भवानी, पढ़ोरी, लारौंद और मदारपुर समेत कई गांवों में नदी का पानी पहुंच गया है। रास्तों पर जलभराव से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है।