रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

लखनऊ-बलिया हाईवे पर शनिवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के पदमपुर उपाध्याय के पास सुलतानपुर से कादीपुर की ओर जा रही रोडवेज बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

Updated : 31 October 2026, 9:30 PM IST
google-preferred

सुलतानपुर: लखनऊ-बलिया हाईवे पर शनिवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के पदमपुर उपाध्याय के पास सुलतानपुर से कादीपुर की ओर जा रही रोडवेज बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी दीपक विश्वकर्मा (21) पुत्र संतोष विश्वकर्मा और चंदौली जिले के मालापुर निवासी मुकेश (27) किसी जरूरी काम से पांडेबाबा जा रहे थे।

नेशनल हाईवे-34 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

दोनों पदमपुर उपाध्याय के खरगूपुर पुरवे से बाइक पर सवार होकर निकले थे। इसी दौरान लखनऊ-बलिया हाईवे पर सुलतानपुर से कादीपुर की ओर जा रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

दीपावली पर काशी को बड़ी सौगात, वाराणसी-दिल्ली के बीच शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। दो युवकों की असमय मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

Location :  सुलतानपुर

Published :  31 October 2026, 9:21 PM IST

Advertisement