“हम योगी जी के क्षेत्र के हैं, फिर भी कोई सुनने नहीं आया”, यूपी रोडवेज हादसे के घायलों का फूटा दर्द
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करहल के पास हुए बस हादसे के बाद घायल परिवारों ने योगी सरकार से मदद की गुहार लगाई है। गोरखपुर के पीड़ित परिवारों का कहना है कि अब तक कोई सरकारी प्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं पहुंचा। घायलों ने राहत राशि, बेहतर इलाज और गोरखपुर शिफ्ट किए जाने की मांग उठाई है। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।