पलक झपकते ही पलट गई 200 मजदूरों से भरी डबल डेकर बस, सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे से मची चीख-पुकार

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को हलियापुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास बिहार से लखनऊ जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 200 यात्री सवार थे, जिनमें से 25 से अधिक यात्री घायल हो गए।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 27 October 2026, 6:10 PM IST
google-preferred

Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। हलियापुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास माइलस्टोन 86 पर बिहार से लखनऊ जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 25 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। बस में लगभग 200 यात्री सवार थे, जिन्हें भट्ठा मजदूर बताया जा रहा है।

बस पलटते ही मची चीख-पुकार

प्रत्यक्ष सूचना के मुताबिक, बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को अयोध्या जिले के कुमारगंज स्थित सौ शैय्या अस्पताल, पिठला में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

बिहार से लखनऊ जा रही डबल डेकर बस पलटने से 25 से अधिक यात्री घायल (Img: Dynamite News)

Sultanpur News: राहुल गांधी को कोर्ट से राहत मिलते ही जश्न! ढोल-नगाड़ों के साथ मना जश्न

चालक को झपकी आने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले की जांच के बाद ही दुर्घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Sultanpur News: दुर्गा विसर्जन से पहले रास्ता बंद, अस्पताल और रेलवे स्टेशन जाने वालों की बढ़ी परेशानी

बिहार से लखनऊ जा रहे थे यात्री

बस में सवार सभी यात्री बिहार से लखनऊ जा रहे थे। हादसे के बाद यात्रियों की सुरक्षा और घायलों के उपचार को लेकर राहत एवं बचाव कार्य किया गया।

Location :  Sultanpur

Published :  27 October 2026, 6:10 PM IST

Advertisement