अंजली अरोड़ा की बढ़ीं मुश्किलें! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के खिलाफ केस दर्ज, 5 नवंबर को दर्ज होंगे बयान

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अंजली अरोड़ा का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां कानपुर में आयोजको ने 12 मिनट में शो को छोड़कर जाने व कानपुर के लिए अभद्रता किये जाने के आरोप लगाए

Updated : 27 October 2026, 5:05 PM IST
google-preferred

kanpur: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अंजली अरोड़ा का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां कानपुर में आयोजको ने 12 मिनट में शो को छोड़कर जाने व कानपुर के लिए अभद्रता किये जाने के आरोप लगाए, बाद में अंजली अरोड़ा का भी वीडियो सामने आया था उन्होंने भी इवेंट्स को लेकर गम्भीर आरोप लगाए थे। आज कानपुर कोर्ट में आयोजकों के द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्र के बाद अंजली अरोड़ा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बयान 5 नवम्बर को दर्ज किए जाएंगे।

क्या था मामला

दरअसल मामला 15 अक्टूबर का है, जहां लाजपत भवन में नगाड़ा डांडिया नाइट्स के कार्यक्रम में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजली अरोड़ा को बुलाया गया था। आरोप है,अंजली तय समय के कार्यक्रम में देरी से आई और स्टेज पर महज 12 से 13 मिनट रुक कर कानपुर को अपमानित करके चलीं गईं। जिसके बाद आयोजकों ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की बात कही थी। उधर अंजली अरोड़ा का भी वीडियो के माध्यम से उनका पक्ष आया था उनका आरोप था कि कानपुर इवेंट में गाड़ी में बैठने से लेकर होटल तक उन्हें काफी असहज होना पड़ा था।

3 लाख रुपये में डील हुई थी तय

आयोजको के मुताबिक शो की डील 3 लाख रुपये में तय हुई थी। जिसमें आने-जाने से लेकर होटल में रुकने की व्यवस्था कर रखी थी। अंजली अरोड़ा का 45 मिनट का परफार्मेंस की बात हुई थी, साथ ही कार्यक्रम के स्पांसरों व अन्य अतिथियों को सम्मानित भी करना था, पर वे ऐसे ही चली गईं। आरोप है कि जिस गाने से उन्हें इतना फेम मिला वह 4 सेकंड ही बजा था जिसके बाद वह नाराज हो गयी। फिलहाल आयोजकों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की थी। वहीं आयोजको ने गुरुवार को अंजली अरोड़ा को 1.20 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा था। वहीं अंजली की ओर से भी लीगल एक्शन लेने की बात कही गयी थी। उधर कानपुर के आयोजकों ने कोर्ट का रुख किया जहां आयोजकों ने प्रार्थना पत्र दिया जिसके बाद कानपुर कोर्ट एसीजेएम 5 की कोर्ट में उनके विरुद्ध आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

गांव के विकास का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी? कमलेश पाल के मामले में दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

क्या कहना है अधिवक्ता का

वरिष्ठ अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि 15 अक्टूबर को लाजपत भवन में तीन आयोजकों जिसमें डिजिटल मार्केटिंग संचालक आशीष, शोर बैंड संचालक अमन निगम और इवेंट प्लानर अनुभव राज के द्वारा नगाड़ा डांडिया नाइट्स का आयोजन किया था। इस शो में अंजली अरोड़ा को बुलाया गया था, 3 लाख रुपये में पूरा मामला तय हुआ, अंजली एयरपोर्ट पर 4 बजकर 8 मिनट पर आ जाती हैं। 75 हज़ार रुपये जो उनका बकाया था उसे जब पूरा किया तब वे एयरपोर्ट से बाहर आईं। फिर उन्हें होटल छोड़ा जाता है, रात 9 से 9 बजकर 45 तक उन्हें परफॉर्मेंस देनी थी, आरोप है तय समय से काफी देर बाद वे पहुँची।

यूपी में अखिलेश यादव को मिला बड़ा सियासी साथ, BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप बेटी संग सपा में शामिल

ये भी आरोप है कि महज़ 12 मिनट स्टेज पर रहने के बाद उनके द्वारा अभद्रता की गई। जिसके बाद पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंचे, एफआईआर दर्ज नहीं हुई जिसके बाद आज कानपुर के एसीजेएम 5 कोर्ट में एक क्रिमिनल कम्प्लेंट दाखिल की गयी है। जिसमें धोखाधड़ी, बदनामी इन्सल्ट, और क्रिमिनल डिफेमेशन इन तमाम धाराओं को लगाकर एक आपराधिक मुकदमा दाख़िल कर दिया है। जिसमें कोर्ट की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और 5 नवम्बर की तारीख परिवादी के बयान दर्ज करने की तारीख तय की है।

छात्राओं से बदसलूकी और थाने में लापरवाही! एसपी के दखल के बाद अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज

अंजली अरोड़ा का पक्ष आना बाकी

वही अब इस मामले में सबकी नजर अंजली अरोड़ा के पक्ष की तरफ भी होगी उनकी ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है।

 

Location :  kanpur

Published :  27 October 2026, 4:49 PM IST

Related News

Advertisement