मौसम बदलने से बढ़े सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज, ओपीडी में रोज पहुंच रहे 800 से 1000 मरीज चिकित्सा अधीक्षक…

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय),  मौसम में बदलाव और ठंड बढ़ने के साथ सर्दी-जुकाम, बुखार और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

Updated : 27 October 2026, 4:33 PM IST
google-preferred

चंदौली:पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय),  मौसम में बदलाव और ठंड बढ़ने के साथ सर्दी-जुकाम, बुखार और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 800 से 1000 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम में नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों की सेहत को लेकर चिकित्सकों ने अभिभावकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

फैक्ट्री में अचानक क्या हुआ? फर्रुखाबाद में भीषण अग्निकांड के बाद कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

राजकीय महिला चिकित्सालय, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके चतुर्वेदी ने बताया कि इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें सर्दी-जुकाम, बुखार और वायरल फीवर के मरीज अधिक हैं। इसके अलावा चर्म रोग से संबंधित परेशानियों को लेकर भी लोग उपचार कराने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के दौरान स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। खासकर बच्चों और नवजात शिशुओं की देखभाल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

 बच्चों को ठंडी हवा से बचाने की सलाह

डॉ. चतुर्वेदी ने अभिभावकों से कहा कि छोटे बच्चों को ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से बचाएं। मौसम के अनुसार गर्म कपड़े पहनाएं और सुबह-शाम ठंड बढ़ने पर बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर ले जाने से परहेज करें। बाहर निकलते समय बच्चों के सिर, कान और शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर रखें। साथ ही घर में साफ-सफाई का ध्यान रखें और बच्चों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराएं।

भाजपा का बड़ा सियासी दांव, 3 से 5 नवंबर तक यूपी के छह क्षेत्रों में निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

उन्होंने बताया कि यदि बच्चे को सर्दी-जुकाम, बुखार या अन्य परेशानी होती है, तो उसे नजरअंदाज न करें। समय पर चिकित्सक से परामर्श लेकर उचित उपचार कराएं। बिना चिकित्सकीय सलाह के बच्चों को दवाएं देने से बचें। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सावधानी बरतना जरूरी है, ताकि बच्चों को मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।

Location :  चंदौली

Published :  27 October 2026, 4:33 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement