अस्पताल की मर्चरी में 3 दिन से ‘इंसाफ’ का इंतजार, सुलतानपुर में अज्ञात युवक की मौत पर पुलिस की सुस्ती

सुलतानपुर जिला अस्पताल में सड़क हादसे में घायल अज्ञात युवक की मौत के तीन दिन बाद भी पोस्टमार्टम न होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। सीओ सिटी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने विसर्जन यात्रा की व्यस्तता को देरी की वजह बताया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 27 October 2026, 6:06 PM IST
google-preferred

Sultanpur: सड़क हादसे में घायल अज्ञात युवक की मौत के बाद उसका शव जिला अस्पताल की मर्चरी में पड़ा है, लेकिन सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस कार्रवाई में देरी का मामला सामने आया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अविनाश गुप्ता के मुताबिक, उन्होंने 25 अक्टूबर को ही नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी थी। इसके बावजूद तीसरे दिन तक पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई और शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हो सका।

सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर को 12.15 की रात्रि सड़क हादसे में घायल अज्ञात युवक को पीआरडी जवान राजेश मिश्रा और राकेश मिश्रा ने जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान 25 अक्टूबर की सुबह 11 बजे युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं होने के कारण शव को अस्पताल की मर्चरी में रखा गया है।

Sultanpur News: राहुल गांधी को कोर्ट से राहत मिलते ही जश्न! ढोल-नगाड़ों के साथ मना जश्न

सूचना के बाद भी कार्रवाई में देरी

मामले में कार्रवाई में देरी को लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने चिंता जताई। मंगलवार को नगर क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा में पुलिसकर्मियों की व्यस्तता के कारण देरी हुई है और अब आवश्यक पुलिस कार्रवाई कराई जाएगी।

Sultanpur News: दुर्गा विसर्जन से पहले रास्ता बंद, अस्पताल और रेलवे स्टेशन जाने वालों की बढ़ी परेशानी

पहचान और पोस्टमार्टम का इंतजार

अज्ञात व्यक्ति की मौत के बाद शव की पहचान और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में हो रही देरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसी हादसे में जान गंवाने वाले अज्ञात व्यक्ति के शव के मामले में समय से कार्रवाई और पहचान की कोशिश जरूरी है। अब देखना यह है कि पुलिस कब तक आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव के पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया आगे बढ़ाती है।

Location :  Sultanpur

Published :  27 October 2026, 6:06 PM IST

Advertisement