Sultanpur: 10 अगस्त से सुलतानपुर में शुरू होगा राष्ट्रभक्ति का महासंग्राम, जानिए बीजेपी की पूरी तैयारी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। अभियान के तहत तिरंगा यात्रा, पदयात्रा, स्वच्छता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।