Kanpur Viral Video: ‘DM अंकल, हमें बचा लीजिए’, गंदे पानी से परेशान होकर नर्सरी की बच्ची ने लगाई मदद की गुहार
कानपुर के बिठूर स्थित चिरान हृदयपुर गांव में करीब एक महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। नर्सरी में पढ़ने वाली मासूम मायरा ने DM महेंद्र सिंह तंवर से मदद मांगी है। गंदे पानी, बदबू और खेती पर असर की चिंता के बीच ग्रामीण समाधान का इंतजार कर रहे हैं।